Latest News
0xb6f7e6610xcacc82200x7de45f600xed0da3460x05ef009fगरीब व दुखियों की मशीहा शायरबानो ने की ग्राम सभा कूरा में कंबल वितरणगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगमकर-संक्रांति की समस्त पगही ग्रामवासियो को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंसालों बाद उखड़ी सड़क पर इंटरलांकिंग व नाली निर्माण कार्य होने पर जनता ने ली चैन की सांस0xe3790bd9

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा से डॉ. अजय कुमार को टिकट देने की मांग

Follow

Published on: 24-09-2024

जमशेदपुर (झारखंड)। झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव राकेश साहू के नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी से बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में मिले और आगामी विधानसभा चुनाव 2024 के लिए राय शुमारी की। साथ ही जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा से डॉ. अजय कुमार को टिकट देने की मांग को लेकर एक पत्र सौंपा।

मौके पर राकेश साहू ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में डॉ. अजय कुमार को जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र से 66,000 से अधिक मत मिले थे, जबकि इसके कुछ महीनों बाद हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार को 34,000 के करीब वोट मिले।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को अब सर्वेक्षण करवाकर यह तय करना चाहिए कि इस क्षेत्र में सबसे लोकप्रिय नेता कौन है। जो सर्वेक्षण में सबसे अधिक लोकप्रिय हो, उसे ही टिकट दिया जाना चाहिए।

साहू ने जोर देकर कहा कि डॉ. अजय कुमार ने लोकसभा चुनाव हारने के बावजूद लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए संगठन को मजबूत किया है। उनके नेतृत्व में किसी कारणवश पार्टी से नाराज चल रहे कार्यकर्ताओं को भी फिर से संगठित किया गया है। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में करीब 40,000 पिछड़ा समाज के मतदाता हैं, और डॉ. अजय कुमार का समाजिक समीकरण भी मजबूत है, जिससे पार्टी को अवश्य लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर कांग्रेस ओबीसी सेल के नगर अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, जिला महासचिव सुशील पांडे, जिला सचिव गीता सिंह, जिला महासचिव कमलेश साहू, पूर्वी विधानसभा अध्यक्ष नीरज साहू गौतम साहू, सागर साहू, संध्या दास, नमृता सिंह, गौतम दास, कृष्ण सिंह, अभिषेक कुमार, आदि मौजूद थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel