Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

कचहरी परिसर में पानी की समस्या को हल करने की मांग

Published on: 28-03-2025

सोनभद्र। डिस्ट्रिट बार एसोसिएशन सोनभद्र के सभागार में 28 मार्च 2025 को एक बैठक एसोसियेशन के उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में गर्मी में अधिवक्ताओं की बैठने की व्यवस्था, सफाई, पेयजल व शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं को ठीक करने पर विचार विमर्श किया गया। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कचहरी परिसर में बढ़ती अधिवक्ताओं की संख्या की अपेक्षा बैठने की जगह ही कम है। कचहरी परिसर में गंदगी का अंबार लगा मिला। कचहरी परिसर स्थित सभी शौचालयों में कही दरवाजा टूट गया कही पर गंदगी एवं पानी का अभाव होने की वजह से अधिवक्ताओं एवं वादकारियो को कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इसमें भी खासकर महिला अधिवक्ता एवं महिला वादकारियों को जिसे अविलंब ठीक किया जाना चाहिए।

महामंत्री प्रदीप कुमार मौर्य एडवोकेट ने कहा कि कचहरी परिसर में एक वॉशरूम नहीं बना है। कचहरी में आने वाली महिला वकीलों और वादकारियों के लिए यह सबसे बड़ी समस्या है। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी राजेश कुमार यादव ने कहा कि कचहरी परिसर में कहीं भी अधिवक्ताओं एवं अधिकारियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं है परिसर में जो नवीन बोरिंग हुई है उसमें भी आर ओ तथा पानी पीने की व्यवस्था नहीं की गई है तुरंत गर्मी को ध्यान में रखते हुए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त किया जाए तत्काल में एक टैंकर लगाया जाए जिससे पानी पीने की व्यवस्था तुरंत उपलब्ध हो सके। संचालन मीडिया प्रभारी राजेश कुमार मौर्य एड ने किया। बैठक में कामता प्रसाद यादव, प्रेमप्रताप विश्वकर्मा, सुरेश सिंह कुशवाहा, कृष्णानंद सिंह, राम गुल्ली यादव, अभिषेक सिंह, अमरेश कुमार विश्वकर्मा, रमेशचंद्र मौर्या एड, अनिल कुमार सिंह एड, शाहनवाज खान एड आदि पदाधिकारी एवम् सदस्यगण उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel