Latest News
Глобальная статистика азартных игр по всему миру и факты в 2026 годуTestTestशादियाबाद: बहन को खिचड़ी ले जा रहे दो दोस्तो की सड़क एक्सीडेंट में मौत मचा कोहरामगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगगाजीपुर के गहमर थानाध्यक्ष और सैदपुर कोतवाल निलंबित तेहरे हत्याकांड के बाद दो सिपाही भी निलंबित, गहमर कोतवाल लाइन हाजिरगाजीपुर गहमर: पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, तीन युवकों की मौत का आरोप, एक का शव बरामदमाँ शिक्षा समिति(NGO)एक सामाजिक संस्था व माँ इंस्टीट्यूट ऑफ कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी द्वारा अनुसूचित जातियों के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन शुल्क में 10% छूटयूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने स्वर्ण पदक विजेता छात्र को किया सम्मानित,विद्यालय में लगाया वॉटर कूलर एवं वाटर फिल्टरसादात : मंडल स्तर पर माहपुर के बच्चों ने रोशन किया नाम, वाराणसी विजेता व गाजीपुर उपविजेता, मानव पिरामिड देख लोग स्तब्ध

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री से की भेंट, महाकुंभ में आने का दिया निमंत्रण

Published on: 07-12-2024

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को विजयवाड़ा में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्र बाबू नायडू से आत्मीय भेंटकर महाकुम्भ-2025 के भव्य आयोजन में सम्मिलित होने के लिए निमंत्रण दिया। उप मुख्यमंत्री ने विजयवाड़ा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से विधायक व पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री वाई. एस. चौधरी (सुजाना चौधरी) से उनके आवास पर भेंट कर प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में आगमन के लिए निमंत्रित किया।

महाकुंभ में आने के लिए उप मुख्यमंत्री ने वहां रोड शो किया और वहां के लोगों को महाकुंभ की महत्ता व महत्व के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें महाकुंभ में सम्मिलित होने की अपील की।इस दौरान विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह भी मौजूद रहे।आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री व वर्तमान विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह के साथ जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों के साथ बैठक को संबोधित कर प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 के लिए औपचारिक निमंत्रण दिया।

उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए बहुत ही उच्च कोटि की व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रयागराज में अलग-अलग राज्यों से आने वाले भारतीय श्रद्धालुओं और विदेशी पर्यटकों की राह आसान होगी। बताया कि सभी भारतीय भाषाओं के अलावा छह विदेशी भाषाओं में भी साइनेज लगाए जाएंगे। इससे संबंधित प्रमुख स्थलों, मार्गों को जानने में किसी तरह की परेशानी न होने पाए, इसलिए भाषा के स्तर पर भी कई कदम उठाए गए हैं।

महाकुंभ की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महाकुम्भ- भारत की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक चेतना का स्पंदन है। ’एक भारत- श्रेष्ठ भारत-समावेशी भारत’ की दिव्य और जीवंत झांकी है। सभी से अनुरोध किया कि महाकुंभ में अवश्य आयें और आस्था के संगम में डुबकी लगायें। उप मुख्यमंत्री ने आंध्र प्रदेश के अमरावती स्थित अमरलिंगेश्वर स्वामी मंदिर में देवाधिदेव महादेव भगवान शिव जी के दर्शन और पूजन किया व भगवान शिव से सभी के सर्व कल्याण की प्रार्थना की।अमरावती में भगवान बुद्ध के प्राचीन स्तूप और भव्य प्रतिमा के दर्शन करते हुए कहा कि मौर्य साम्राज्य की विशाल सीमाओं और गौरवशाली विरासत को साक्षात देखकर मन आनंद से भर गया।

जो बातें केवल किताबों में पढ़ीं थीं, आज उन्हें अपनी आँखों से देखना अद्भुत और अलौकिक अनुभव रहा।कहा कि यह पवित्र स्थल न केवल सम्राट अशोक की बौद्ध धर्म के प्रति अटूट निष्ठा का प्रमाण है, बल्कि मौर्य वंश की शक्ति, सांस्कृतिक समृद्धि और धर्म के प्रचार-प्रसार का प्रतीक भी है। अमरावती स्तूप ने भारतीय स्थापत्य, धर्म और इतिहास को अमर बना दिया है।ऐसे स्थलों पर आकर भारतीय होने पर गर्व होता है!

उप मुख्यमंत्री ने आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा स्थित कनक दुर्गा मंदिर में पूर्व कैबिनेट मंत्री व वर्तमान विधायक श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह जी के साथ माता दुर्गा जी के दर्शन और पूजन किया व माता दुर्गा जी से देश एवं प्रदेश वासियों के सर्वमंगल की कामना की। इससे पूर्व उन्होंने मातृभूमि की रक्षा हेतु सदैव तत्पर रहने वाले भारतीय सेना के जवानों को सशस्त्र सेना झंडा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि आइए, हम सब लोग ,देश की सेवा में समर्पित सभी वीर सैनिकों के अविस्मरणीय बलिदान एवं उनकी अतुल्य सेवाओं के प्रति कृतज्ञ होकर उन्हें नमन करें।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel