उपायुक्त ने किया सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण, 20 से 25 कर्मचारी मिले अनुपस्थित, उपायुक्त ने जताई नाराजगी

Manindar Manish

June 2, 2025

जमशेदपुर, सराइकेला-खरसावां (झारखंड)। जिले के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने सोमवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।इस निरीक्षण में अस्पताल की व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई, जिसमें कई गंभीर खामियां उजागर हुईं।

निरीक्षण के दौरान सबसे बड़ी लापरवाही यह देखने को मिली कि सुबह 11:30 बजे तक करीब 20 से 25 अस्पतालकर्मी ड्यूटी पर अनुपस्थित थे।

उपायुक्त ने इस पर नाराजगी जताते हुए तत्काल उपस्थित लिपिक से सभी अनुपस्थित कर्मचारियों की सूची प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।