Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

उपायुक्त ने की आईटीडीए, कल्याण एवं जेटीडीएस द्वारा संचालित विकास योजनाओं में प्रगति की समीक्षा बैठक

Follow

Published on: 17-06-2025

परियोजना निदेशक आईटीडीए, कल्याण, शिक्षा व यांत्रिकी विभागों के पदाधिकारी रहे मौजूद

विकास योजनाओं और स्वरोजगार कार्यक्रमों को गति देने, लाभुकों तक समयबद्ध लाभ पहुंचाने के दिए गए निर्देश

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में आईटीडीए, कल्याण विभाग एवं जेटीडीएस अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी व अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

उपायुक्त ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि विकास योजनाओं और स्वरोजगार कार्यक्रमों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पहुंचे इसे सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनजातीय एवं वंचित समुदायों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन जरूरी है ताकि क्षेत्रीय विकास के साथ-साथ प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि हो और लोगों को स्वावलंबी बनाया जा सके।

बैठक में विभागीय पदाधिकारी ने जानकारी दी कि प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृत 1,47,348 आवेदनों में से 1,40,909 बच्चों को छात्रवृत्ति राशि का भुगतान किया जा चुका है। उपायुक्त ने शेष 6,439 बच्चों को शीघ्र भुगतान हेतु आवंटन प्राप्त कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में वर्ष 2024-25 में स्वीकृत 23,662 आवेदनों में से 12,665 का सत्यापन हो चुका है, और 3,972 बच्चों को छात्रवृत्ति राशि दी गई है। उपायुक्त ने शेष आवेदनों का सत्यापन प्राथमिकता पर करते हुए भुगतान सुनिश्चित करने को कहा।

साइकिल वितरण योजना में 85% से अधिक बच्चों को साइकिल वितरित की जा चुकी है। उपायुक्त ने शेष वितरण कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। वहीं, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना में स्वीकृत 463 आवेदनों में से 311 लाभुकों को बकरा, सुकर, कुक्कट आदि वितरित किए गए हैं। शेष लाभुकों को शीघ्र लाभान्वित करने को कहा गया।

मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना में 2023-24 के 723 स्वीकृत आवेदनों में 320 को पहली किश्त एवं 174 को दूसरी किश्त दी गई है। 2024-25 में 830 स्वीकृत आवेदनों को लेकर आवंटन प्राप्त होते ही भुगतान करने का निर्देश दिया गया। स्वास्थ्य सहायता योजना में प्राप्त 334 आवेदनों का सत्यापन कर जल्द भुगतान करने को कहा गया, जिसमें पटमदा प्रखंड के सबसे ज्यादा 73 लाभुक शामिल हैं।

वित्तीय वर्ष 2021 से 2024 तक बिरसा आवास योजना के तगत 243 स्वीकृत आवासों में 193 पूरे हो चुके हैं। उपायुक्त ने शेष 50 आवासों का निर्माण शीघ्र पूरा कराने हेतु लाभुकों से समन्वय बनाने को कहा।

उपायुक्त ने जेटीडीएस डीपीएम को निर्देशित किया कि युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कैम्प मोड में कार्य करें। अधिक से अधिक पात्र लाभुकों को योजनाओं से जोड़ा जाए। डीपीएम ने बताया कि बकरा, सुकर, भेड़ वितरण, ग्रोसरी दुकान, बीज वितरण जैसी योजनाओं से 1034 परिवारों को आच्छादित किया गया है।

बैठक में आधारभूत संचरना निर्माण से जुड़े कब्रिस्तान एवं जाहेर स्थान घेराबंदी, जाहेरस्थान निर्माण, आदिवासी संस्कृति कला केन्द्र, मांझी, मानकी मुंडा भवन, धुमकड़िया भवन निर्माण आदि योजनाओं में भी प्रगति की समीक्षा की गई। लंबित योजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने समेत गुणवत्तापूर्ण कार्य हेतु संबंधित कार्यपालक अभियंताओं को निर्देशित किया गया।

उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागीय समन्वय से विकास योजनाओं को गति दें। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि योजनाओं से हर पात्र लाभुक जुड़े और स्वरोजगार के अवसर बढ़ें ताकि क्षेत्र में समावेशी विकास हो सके। सभी विभागों को नियमित प्रगति रिपोर्ट देने और लंबित कार्यों के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए गए।

बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी श्री शंकराचार्य समद, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री आशीष पांडेय, कार्यपालक अभियंता एनआरईपी श्री राजेश रजक व अन्य संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel