Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

उपायुक्त ने गुड़ाबांदा प्रखंड के सबर टोला का किया निरीक्षण

Follow

Published on: 26-06-2025

विशेष रूप से संवेदनशील जनजातीय समुदायों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया बल

योजनाओं के लाभ, जीविकोपार्जन के साधन, बच्चों की शिक्षा और स्थानीय समस्याओं को लेकर ग्रामीणों से किया संवाद, समाधान के दिए निर्देश

जमशेदपुर (झारखंड)। उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी द्वारा गुड़ाबांदा प्रखंड अंतर्गत अर्जूनबेड़ा स्थित सबर टोला का निरीक्षण कर जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति की समीक्षा की गई । साथ ही, स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने ग्रामीणों से बातचीत कर यह जाना कि उन्हें राशन, आवास, वृद्धा पेंशन, उज्ज्वला योजना, पीने का पानी, स्वास्थ्य सेवाएं, विद्युत आपूर्ति, शौचालय निर्माण, मनरेगा आदि योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन लाभुकों को अब तक योजनाओं से नहीं जोड़ा गया है।

उन्हें त्वरित चिन्हित कर लाभान्वित किया जाए। उपायुक्त ने सबर परिवारों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण पर विशेष जोर देते हुए प्रखंड के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी सेवाएं एवं योजनाएं प्राथमिकता के आधार पर इन तक पहुंचें यह सुनिश्चित करें।

विद्यालय निरीक्षण में बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता, संसाधनों की उपलब्धता एवं शिक्षण व्यवस्था की ली विस्तृत जानकारी

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अर्जूनबेड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय एवं आश्रम विद्यालय का भी जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, बच्चों की उपस्थिति, पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता, शिक्षकों की उपस्थिति, मिड-डे मील की व्यवस्था, शैक्षणिक सामग्री तथा छात्रों की पढ़ाई की स्थिति की गहन जांच की।

उन्होंने शिक्षकों को बच्चों की शिक्षा में गुणवत्ता सुधारने, नियमित शिक्षण कार्य सुनिश्चित करने तथा बच्चों में सीखने की उत्सुकता को बढ़ावा देने के लिए प्रेरक गतिविधियों के आयोजन के निर्देश दिए। आश्रम विद्यालय में रहने वाले छात्रों की खानपान, सुरक्षा और शिक्षा की समुचित व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखने का भी निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने कुछ मूलभूत समस्याओं से को भी उपायुक्त के समक्ष रखीं। उपायुक्त ने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि समन्वय बनाकर समस्याओं के शीघ्र निराकरण हेतु कदम उठाएं।

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी समेत अन्य विभागों के पदाधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel