Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

उपायुक्त ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण

Follow

Published on: 07-07-2025

विभिन्न वार्डों में जाकर ली चिकित्सीय व्यवस्था की जानकारी, मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिलने वाली सुविधाओं एवं समस्याओं को सुना

जमशेदपुर (झारखंड)। उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी द्वारा सदर अस्पताल, जमशेदपुर का निरीक्षण कर अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सीय संसाधनों, सेवाओं का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने जनरल वार्ड, महिला वार्ड, प्रसव वार्ड, शिशु वार्ड, आपातकालीन कक्ष (इमरजेंसी), ओपीडी एवं अन्य वार्डों का भ्रमण कर वहां की सफाई व्यवस्था, मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों की उपस्थिति तथा अन्य आधारभूत व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों को मिलने वाली दवाओं, भोजन, जांच आदि में किसी प्रकार की परेशानी या असुविधा के बारे में विस्तार से पूछा।

उपायुक्त ने सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। सभी चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करें एवं मरीजों के प्रति संवेदनशीलता के साथ व्यवहार करें। उन्होंने अस्पताल परिसर की नियमित साफ-सफाई, पेयजल सुविधा तथा चिकित्सा उपकरणों की कार्यशीलता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, एसीएमओ डॉ जोगेश्वर प्रसाद, डीआरसीएचओ डॉ रंजीत पांडा व अन्य चिकित्सा पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel