Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

उप विकास आयुक्त ने की समाज कल्याण विभाग की बैठक बोले, आंगनबाड़ी केन्द्र प्रत्येक कार्यदिवस को खुलें

Follow

Published on: 16-06-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक आहूत की गई। उप विकास आयुक्त श्री अनिकेत सचान की अध्यक्षता में आहूत बैठक में पोषण ट्रैकर, आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति, विद्युत सुविधा, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, वन स्टॉप सेंटर और अन्य प्रमुख सेवाओं तथा योजनाओं की समीक्षा की गई।

उप विकास आयुक्त द्वारा सभी सीडीपीओ एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं को सख्त निर्देश दिया गया कि सभी आंगनबाड़ी केन्द्र प्रत्येक कार्यदिवस को खुले इसे सुनिश्चित करेंगे।

वहीं मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल को लेकर प्रत्येक माह में एक बार संचालित ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस का आयोजन अनिवार्य रूप से किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही लंबित आंगनबाड़ी सेविका/ सहायिका के चयन को यथाशीघ्र ग्रामसभा के माध्यम के किए जाने हेतु निर्देश दिए गए।

पोषण ट्रैकर: पोषण ट्रैकर में डुप्लीकेसी को समाप्त करने और चयन प्रक्रिया की कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया गया। सभी आवश्यक डिटेल्स जिला स्तर पर संकलित कर साझा करने को कहा गया।

आंगनबाड़ी केंद्र: जिन भवनों में विद्युत सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहां त्वरित रूप से समन्वय स्थापित कर बिजली सुविधा बहाल करने का निर्देश दिया गया । साथ ही विद्युत रहित भवनों का सर्वेक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा गया।

PMMVY: पीएम मातृ वंदना योजना के तहत 468 लंबित आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर क्लियर करने को कहा गया।

वन स्टॉप सेंटर: वन स्टॉप सेंटर में 06 केआरसी केसों में से 02 केस लंबित पाए गए, जिन्हें शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए गए।

उप विकास आयुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि जनहित योजनाओं की प्रगति में शिथिलता नहीं हो इसे विभागीय पदाधिकारी सुनिश्चित करें । निर्धारित समयसीमा में लंबित कार्यों का निपटारा कर गुणवत्तापूर्ण सेवा दी जाए। जिले की विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।

बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सीडीपीओ, महिला पर्यवेक्षिका व अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel