Latest News
गोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार‘यह वास्तव में अफ़सोस की बात है’: विवादास्पद ‘ग्रोवेल’ टिप्पणी के बाद दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने गलती स्वीकार की | क्रिकेट समाचारएक परिवार के लिए खुशी, दूसरे के लिए पीड़ा: सुनाली वापस, चचेरी बहन स्वीटी अभी भी बांग्लादेश में फंसी है | भारत समाचारफ़ाइल पिंग-पोंग ने जम्मू-कश्मीर सिविल सेवा परीक्षा पर उमर-एलजी विवाद को ट्रिगर किया | भारत समाचारआईवीएफ 10 में से 9 जोड़ों को विनाशकारी कर्ज में धकेल देता है; अध्ययन में पीएम-जेएवाई कवर 81,332 रुपये प्रति चक्र की सिफारिश की गई है | भारत समाचारक्यों दोबारा इस्तेमाल किए गए तेल में तला हुआ खाना आपको कैंसर के खतरे में डाल सकता है?निलंबित टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने ‘बाबरी मस्जिद’ की आधारशिला रखी।‘पागल’: ईयू द्वारा एक्स पर लगाए गए 140 मिलियन डॉलर के जुर्माने पर एलन मस्क की क्या प्रतिक्रिया थी और प्लेटफॉर्म पर जुर्माना क्यों लगाया गयाइंडिगो की अव्यवस्था के कारण सरकार को सुरक्षा नियम वापस लेने पर मजबूर होना पड़ा।लॉस एंजिल्स लेकर्स बनाम बोस्टन सेल्टिक्स नियमित सीज़न गेम: पूरी चोट रिपोर्ट, कौन बाहर है, और अधिक (5 दिसंबर, 2025)कश्मीरी केसर से लेकर असम चाय तक: पीएम मोदी ने व्लादिमीर पुतिन को क्या-क्या उपहार दिया – तस्वीरें देखें‘जरूर जाऊंगा’: शशि थरूर ने पुतिन के रात्रिभोज के निमंत्रण की पुष्टि की; राहुल, खड़गे ने झिड़की दी. भारत समाचार

उप विकास आयुक्त ने पटमदा प्रखंड में क्षेत्र भ्रमण कर विभिन्न योजनाओं का किया निरीक्षण, प्रखंड मुख्यालय में बैठक कर योजनाओं में अपेक्षित प्रगति लाने के दिए निर्देश

Follow

Published on: 02-07-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान ने पटमदा प्रखंड के खेडुआ ग्राम पंचायत में अबुआ आवास योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना और मनरेगा के तहत कूप निर्माण कार्य का निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होने योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति की समीक्षा की तथा अपूर्ण योजनाओं को तय समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए ।

निरीक्षण उपरांत उप विकास आयुक्त ने प्रखंड कार्यालय में एक बैठक की, जिसमें उन्होंने अबुआ आवास योजना और मनरेगा योजना की प्रगति की समीक्षा की । अबुआ आवास योजना के कार्य प्रगति की समीक्षा के दौरान उप विकास आयुक्त ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किस्त का भुगतान होने के पश्चात 60 या उससे अधिक दिनों से लम्बित प्लिंथ, लिंटर एवं पूर्ण आवास का जियो टैग जल्द पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया। वैसे लाभुक जिन्होने पहली किस्त की राशि लेकर भी प्लिंथ तक नहीं बना सके हैं, उनके घरों को चिन्हित किया गया है।

सभी पंचायत सचिव और ग्राम रोजगार सेवक को ऐसे 50-50 लाभुकों की जिम्मेदारी सौंपी गई और 7 दिन के अंदर प्लिंथ तक का निर्माण पूरा कराने का निदेश दिया गया। उप विकास आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि तय समय में काम नहीं हुआ, तो संबंधित कर्मियों पर कार्रवाई होगी।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि सरकार की योजनाएं नागरिकों के हित को देखकर संचालित की जाती हैं, इसलिए इनका पारदर्शी और समय पर क्रियान्वयन बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी पंचायत प्रतिनिधियों जैसे मुखिया, पंचायत समिति सदस्य और वार्ड सदस्यों से भी योजनाओं को पूर्ण कराने में सहयोग लेने एवं सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कराने की बात कही।

मौके पर प्रखंड प्रमुख, प्रखंड विकास पदाधिकारी, पीओ मनरेगा, जिला समन्वयक आवास, जिला प्रशिक्षण समन्वयक, प्रखण्ड समन्वयक, प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी, ग्राम रोजगार सेवक / मुखिया / पंचायत समिति तथा अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel