Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

श्रमिक शोषण के आरोपों की होगी जाँच,डीजीएमएस वाराणसी की टीम करेगी खड़िया खदान का दौरा

Published on: 14-07-2025

 

शक्तिनगर(सोनभद्र)। नॉर्दर्न कोलफील्ड लिमिटेड खड़िया खदान में श्रमिक शोषण और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के आरोपों की जांच के लिए खान सुरक्षा महानिदेशालय वाराणसी क्षेत्र की टीम बुधवार को खदान का दौरा करेगी। यह दौरा आरटीआई कार्यकर्ता राघवेंद्र प्रताप सिंह की ओर से की गई शिकायत के आधार पर हो रहा है। राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मेरे द्वारा एनसीएल खड़िया परियोजना में कार्यरत आउटसोर्सिंग कंपनी कालिंगा कमर्शियल कॉर्पोरेशन द्वारा श्रमिकों के शोषण और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर खान सुरक्षा महानिदेशालय को पत्र लिखा गया था। उन्होंने बताया कि उनकी शिकायत पर जांच के लिए निम्न बिंदुओं को रखा गया है— IME/PME/VTC कराए बिना श्रमिकों से खदान क्षेत्र में कार्य कराया जाना, पुलिस वेरिफिकेशन कराए बिना श्रमिकों को खदान क्षेत्र में प्रवेश देना, पूर्ण रूप से सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए बिना खदान कार्य में श्रमिकों को लगाना। सूत्रों के अनुसार डीजीएमएस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बुधवार को अपनी टीम को मौके पर भेजने की सूचना आवेदक को दी है। टीम मौके पर पहुंचकर वास्तविक स्थिति का निरीक्षण करेगी और संबंधित दस्तावेजों की जांच करेगी। शिकायतकर्ता के मौजूदगी में जांच किया जाएगा। इस दौरे को लेकर खड़िया खदान प्रबंधन व ठेका कंपनी में हलचल मची हुई है। गौरतलब है कि राघवेंद्र प्रताप सिंह लंबे समय से श्रमिकों के हितों और सुरक्षा को लेकर मुखर रहे हैं। अब डीजीएमएस की जांच से वास्तविकता सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है। एनसीएल खड़िया क्षेत्र के अधिकारियों से संपर्क स्थापित ना होने के कारण प्रबंधन का पक्ष नहीं रखा जा सका है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel