दिल्ली: कश्मीरी गेट के पास फॉर्च्यूनर की ऑटो से टक्कर; दो की मौत, छह घायल
उत्तरी दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में युधिष्ठिर सेतु पर 17 और 18 नवंबर की दरमियानी रात एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में आठ लोग घायल हुए, जिनमें से दो की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है और मौतों के बाद इसमें गैर-इरादतन हत्या की धारा भी जोड़ दी गई है; चालक की तलाश जारी है।