प्रमुख समाचार
खबर #1 'आजम थे, हैं और रहेंगे, फर्जी मुकदमे लंबे समय तक उन्हें कैद नहीं रख सकते', जेल में मुलाकात के बाद बोले अखिलेश ✦
खबर #2 ITBP DG बोले- चीन से अरुणाचल में झड़पें जारीं: सैन्य ताकत में वह काफी आधुनिक और आगे, अब पुराने तरीकों से मु... ✦
खबर #3 दोनों चुनाव आयुक्तों ने सीनियर ऑफिसर के खिलाफ शिकायत की, कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी-RTI में खुलासा ✦
खबर #4 MLC वोटिंग से पहले आधी रात को 7 गाड़ियों में पहुंची पुलिस, पटना में RJD प्रत्याशी डॉ संजीव के घर क्या हुआ? ✦
खबर #5 तिब्बत में आए शक्तिशाली भूकंप में कम से कम 16 लोगों की मौत, सैकड़ों ज़ख़्मी ✦
खबर #6 ‘ये गड़बड़ी आपने की, जिम्मेदार भारत को ठहरा रहे’, यूरोप को उसी के घर में सुना आए पीयूष गोयल ✦
खबर #7 सौरभ दास ने बाहर आते ही किया 'कांड', नहीं मानी पुलिस की बात; रांका भी घिरे, Ncr Hindi News ✦
खबर #8 देश के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट में सॉफ्टवेयर हटाए: नई रूसी हार्डवेयर तकनीक का इस्तेमाल होगा; 10 साल मे ... ✦
खबर #9 टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: फर्जी आधार कार्ड से पहचान छिपाते थे शूटर्स रेहान और फूल सिंह ✦
खबर #10 आखिर दिक्कत क्या है; मार्को रुबियो से मुंबई में मुलाकात पर खुलकर बोले एस जयशंकर, दिया इंदिरा गांधी का उदाहरण ✦
खबर #11 सऊदी अरब में बांग्लादेशी महिला कामगार कितनी सुरक्षित हैं? ✦
खबर #12 सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल, कई फ्लाइट्स डायवर्ट ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Friday, 23 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
होम » ताज़ा खबरें » खबर का पेज

दिल्ली में बैन पटाखों का सप्लायर गिरफ्तार, 57 किलो बरामद

दिल्ली में बैन पटाखों का सप्लायर गिरफ्तार, 57 किलो बरामद

नई दिल्ली। दिवाली से पहले प्रतिबंधित पटाखों की अवैध सप्लाई के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्तर-पूर्वी जिले के एंटी-ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (एएटीएस) ने अशोक नगर इलाके से एक सप्लायर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 57.8 किलो प्रतिबंधित पटाखे बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान अशोक नगर निवासी विशाल (35) के रूप में हुई है। जिले में प्रतिबंधित पटाखों की अवैध सप्लाई पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 21 अक्टूबर को उसे पकड़ा गया। एएटीएस प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक पांडे के नेतृत्व में टीम ने गुप्त सूचना पर अशोक नगर में जाल बिछाया और पटाखों से भरे कई बोरे ले जा रहे विशाल को दबोच लिया।

विज्ञापन | Advertisement

इस मामले में ज्योति नगर थाने में 21 अक्टूबर 2026 को एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पहले भी तीन आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि प्रतिबंधित पटाखे कहां से लाए गए थे और उनकी सप्लाई कहां की जानी थी।

गौरतलब है कि इससे पहले 12 अक्टूबर को एएटीएस और हर्ष विहार थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मंडोली गांव में पटाखों के अवैध भंडारण का पर्दाफाश किया था। वहां एक मकान से 567.30 किलो पटाखे और उन्हें बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की गई थी। दिल्ली में पटाखों पर प्रतिबंध 8 नवंबर तक जारी रहेगा।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें