दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और CM योगी ने की 1 घंटे तक बैठक, क्या था मीटिंग का मकसद?
दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच करीब एक घंटे तक बैठक हुई। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और संगठन महासचिव बीएल संतोष भी मौजूद रहे। माना जा रहा है कि बैठक का केंद्र उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव और मथुरा में हुए पार्टी के चिंतन शिविर का निचोड़ रहा।