Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जमशेदपुर : राज्य सरकार द्वारा पूर्वी सिंहभूम जिला में एनडीआरएफ की यूनिट प्रतिनियुक्त की गई, आपदा प्रबंधन को मिलेगी मजबूती

Follow

Published on: 03-07-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। पूर्वी सिंहभूम जिले में आपदा प्रबंधन एवं राहत-बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से अब नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) की 30 सदस्यीय टीम की प्रतिनियुक्ति की गई है। उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के आग्रह पर राज्य सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा इसकी स्वीकृति प्रदान की गई ।

एनडीआरएफ की टीम ने गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचने के उपरांत जादूगोड़ा में जलाशय में डूबे एक व्यक्ति के राहत-बचाव कार्य भी संचालित किया। इस यूनिट में 4 अधिकारी एवं 26 प्रशिक्षित जवान शामिल हैं, जो मानसून अवधि के दौरान बाढ़, जलजमाव, डूबने की घटनाओं, गैस लीक, आपदा, रेस्क्यू ऑपरेशन आदि स्थितियों से निपटने के लिए तत्पर रहेंगे।

पूर्व में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए एनडीआरएफ टीम को रांची, पटना या अन्य स्थानों से बुलाना पड़ता था। गौरतलब है कि पूर्व में एमजीएम हादसा हो या बाढ़ की परिस्थिति, एनएच में वाहन से गैस लिकेज तथा अन्य आकास्मिक समयों में एनडीआरएफ की सेवा ली जाती रही है।

उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि आगामी मानसून सीजन में बाढ़ की आशंका, नदियों के जलस्तर में बढ़ोत्तरी तथा निम्न इलाकों में संभावित जलजमाव को ध्यान में रखते हुए एनडीआरएफ की टीम की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड सरकार को प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे स्वीकृति प्रदान करते हुए एनडीआरएफ की स्थायी टीम की तैनाती की अनुमति दी गई है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel