Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

पुरानी पेंशन की फाइलों को निदेशालय न भेजने पर शिक्षकों में नाराजगी

Published on: 18-12-2024

-जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की बैठक में छाया रहा पुरानी पेंशन की फाइलों को भेजने का मामला

-शिक्षकों की समस्याओं का शीघ्र हो निस्तारण

रायबरेली। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की संयुक्त कार्यसमिति बैठक शहर के कम्पोजिट विद्यालय चक अहमदपुर सम्पन्न हुई। बैठक में शिक्षकों के पेंशन विकल्प पत्रों को अभी तक निदेशालय न भेजें जाने पर पदाधिकारियों ने नाराजगी व्यक्त की गई। इसके साथ ही एक दिन का वेतन बाधित होने की फाइलें महीनों तक पटल पर लंबित रहने के मामलों को जल्द निस्तारित करने की बात कहीं गई। इस सभी बिंदुओं को लेकर एक ज्ञापन के माध्यम से बीएसए को भेजकर अवगत कराया गया।

जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने बताया कि राज्य सरकार की तरफ से 28 मार्च 2005 से पहले विज्ञप्ति विज्ञापन के आधार पर भर्ती हुए शिक्षकों के पेंशन चयन सम्बन्धी विकल्प पत्रों को अभी तक निदेशालय नहीं भेजा गया है। जबकि ब्लॉकों से उनकी फाइल पूरी तरह से पूर्ण होकर आ गई है। उन्होंने कहा की अधिकारियों से परीक्षण के उपरांत जल्द ही फाइल को निदेशालय में भेजने की बात रखी जा रही है।

जिला महामंत्री सियाराम सोनकर ने कहा कि विभिन्न कारणों से निरीक्षण दिवस में अनुपस्थित शिक्षकों का एक दिन का वेतन बाधित होने की फाइलें महीनों तक पटल पर लंबित हैं। इसकी वजह से कई लोगों की वेतन बढोत्तरी भी रुक गई है। शिक्षकों की तरफ से स्पष्टीकरण देने के बाद भी फाइल का निस्तारण नहीं किया गया है। इस मामलों को जल्द से जल्द निस्तारित करने की बात की जा रही है।

जिला कोषाध्यक्ष शिवशरण सिंह ने कहा कि मार्च 2025 में सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों की पत्रावली को जल्द से जल्द से प्रेषित करने के लिए परिपत्र जारी करने की बात कहीं। पदाधिकारियों द्वारा रसोइयों को समय से मानदेय न भुगतान किए जाने तथा विद्यालयों में परिवर्तन लागत तथा खाद्यान्न की कमी रहने और लगातार मांग किए जाने के बावजूद उपलब्ध न हो पाने पर गहरा असंतोष व्यक्त किया गया।

बैठक की अध्यक्षता संगठन के संरक्षक समर बहादुर सिंह ने किया।

इस मौके पर शिवसागर पाल, विक्रमादित्य सिंह, उमाशंकर चौधरी, सुरेश सिंह, उत्तम सोनी, गिरिजेश सिंह, सूर्य प्रकाश गौतम, साधना शर्मा, रघुराज प्रजापति, राकेश पटेल, उमेशचंद्र श्रीवास्तव, शिवकुमार सिंह, मेराज अहमद, रविप्रकाश श्रीवास्तव, नीलम सिंह, सुनीता सिंह, लक्ष्मी सिंह, प्रीति जायसवाल, जगलाल यादव, रामलखन, आशीष तिवारी, सूर्यप्रकाश, अब्दुल हलीम, खुर्शीद अहमद आदि पदाधिकारी शिक्षक उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel