Latest News
गोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार‘यह वास्तव में अफ़सोस की बात है’: विवादास्पद ‘ग्रोवेल’ टिप्पणी के बाद दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने गलती स्वीकार की | क्रिकेट समाचारएक परिवार के लिए खुशी, दूसरे के लिए पीड़ा: सुनाली वापस, चचेरी बहन स्वीटी अभी भी बांग्लादेश में फंसी है | भारत समाचारफ़ाइल पिंग-पोंग ने जम्मू-कश्मीर सिविल सेवा परीक्षा पर उमर-एलजी विवाद को ट्रिगर किया | भारत समाचारआईवीएफ 10 में से 9 जोड़ों को विनाशकारी कर्ज में धकेल देता है; अध्ययन में पीएम-जेएवाई कवर 81,332 रुपये प्रति चक्र की सिफारिश की गई है | भारत समाचारक्यों दोबारा इस्तेमाल किए गए तेल में तला हुआ खाना आपको कैंसर के खतरे में डाल सकता है?निलंबित टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने ‘बाबरी मस्जिद’ की आधारशिला रखी।‘पागल’: ईयू द्वारा एक्स पर लगाए गए 140 मिलियन डॉलर के जुर्माने पर एलन मस्क की क्या प्रतिक्रिया थी और प्लेटफॉर्म पर जुर्माना क्यों लगाया गयाइंडिगो की अव्यवस्था के कारण सरकार को सुरक्षा नियम वापस लेने पर मजबूर होना पड़ा।लॉस एंजिल्स लेकर्स बनाम बोस्टन सेल्टिक्स नियमित सीज़न गेम: पूरी चोट रिपोर्ट, कौन बाहर है, और अधिक (5 दिसंबर, 2025)कश्मीरी केसर से लेकर असम चाय तक: पीएम मोदी ने व्लादिमीर पुतिन को क्या-क्या उपहार दिया – तस्वीरें देखें‘जरूर जाऊंगा’: शशि थरूर ने पुतिन के रात्रिभोज के निमंत्रण की पुष्टि की; राहुल, खड़गे ने झिड़की दी. भारत समाचार

स्वर्णरेखा गंगा महाआरती : माँ स्वर्णरेखा का न्योता के रूप में एक लाख से अधिक निमंत्रण कार्ड का वितरण

Follow

Published on: 25-02-2025

  • इस बार एक लाख से ज्यादा लोगों का जुटान होगा भव्य आरती में

जमशेदपुर (झारखंड)। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता जी के अगुवाई में स्वर्णरेखा आरती आयोजन समिति के द्वारा आस्था का संगम कार्यक्रम की तैयारी अंतिम चरण में हैं। स्वर्णरेखा दोमुहानी संगम घाट पर आयोजन के संरक्षक बन्ना गुप्ता जी के निर्देश पर सफाई कार्य जारी हैं, उनके कार्यकर्त्ता और जुस्को एवं जमशेदपुर अशेष के दर्जनों कर्मचारी सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने में लगे हैं।

कार्यक्रम के तैयारियों के संदर्भ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करते हुए आयोजन समिति के मनोज झा ने बताया कि कुंभ के इस विश्व विख्यात मुहूर्त पर शिवरात्रि के पावन अवसर पर जो लोग कुंभ नहीं जा सकें हैं वे स्वर्णरेखा घाट पर संध्या बेला में मनमोहक आरती का आनंद लें सकते हैं जिसमें बनारस के अस्सी घाट के प्रसिद्ध आचार्य मोहित जी के नेतृत्व में काशी के पंडित भव्य स्वर्णरेखा आरती करेंगे।

इसके साथ ही नदी पूजन भी स्थानीय पुरोहितों के देख रेख में किया जायेगा, जिसमें संध्या 5 बजे पहले नदी पूजन उसके बाद भव्य आरती का आयोजन होगा। इस दौरान अलौकिक पुष्प वर्षा एवं सुन्दर आतिशबाजी भी की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इसको लेकर निमंत्रण पत्र बाँटे जा रहे हैं। इस बार एक लाख से ज्यादा लोगों का जुटान होगा एवं शिव जी से जुडी विभिन्न कलाकृति विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा, साथ ही स्थानीय कलाकार भजनो की अमृत वर्षा करेंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयोजन समिति के मनोज झा, बबुआ झा, सुरेंद्र गुप्ता, अजय मिश्रा, बबन शुक्ला, लखीन्द्र करुआ, अनिल सिंह, ईश्वर सिंह, प्रभात ठाकुर, संजय तिवारी, अश्वनी सिंह, सुनील गुप्ता, कैलाश रजक समेत आयोजन समिति के अन्य लोग उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel