Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला उपायुक्त ने की टाटा लीज नवीकरण एवं अतिक्रमण संबंधी बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Follow

Published on: 03-05-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में टाटा लीज नवीकरण एवं लीज भूमि पर अतिक्रमण से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई । बैठक के दौरान उपायुक्त ने टाटा लीज नवीकरण से जुड़ी अब तक की गई कार्रवाई की विस्तार से समीक्षा की।

साथ ही, लीज भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को गंभीरता से लेते हुए टाटा स्टील के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि वे एक समन्वित अभियान चलाकर अवैध अतिक्रमणों को शीघ्र हटाएं। उपायुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि सरकारी एवं टाटा लीज भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण स्वीकार नहीं किया जाएगा और प्रशासन द्वारा इस दिशा में आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित किया जाएगा।

अतिक्रमण संबंधित जेपीएलई केस के मामलों को लेकर अंचल अधिकारी जमशेदपुर को सप्ताह में दो दिन न्यायालय से सुनवाई का निदेश दिया गया । साथ ही लीज क्षेत्र के वैसे जमीन जिसपर भू-माफिया द्वारा अतिक्रमण की संभावना है तथा खाली पड़े बड़े जमीन को घेरकर उपयोग में लाने की बात कही गई ।

बैठक में धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती शताब्दी मजूमदार, सीटी एसपी श्री कुमार शिवाशीष, अपर उपायुक्त श्री भगीरथ प्रसाद, जेएनएसी के उप नगर आयुक्त श्री कृष्ण कुमार, एलआरडीसी श्री गौतम कुमार, सीओ जमशेदपुर श्री मनोज कुमार, टाटा स्टील के प्रतिनिधि व अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel