Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं, कई आवेदनों का मौके पर किया गया निष्पादन, अन्य पर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

Follow

Published on: 20-05-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान हेतु समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने जनता दरबार का आयोजन किया । जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने कम्यूनिटी सेंटर, नाली जाम, राशन कार्ड, भू माफिया द्वारा अवैध कब्जा, पारिवारिक विवाद, जमीन के लेनदेन में पैसा का गबन, भूमि विवाद, सड़क निर्माण आदि समस्याएं एवं अन्य जनहित से संबंधित विषयों को उपायुक्त के समक्ष रखा ।

उपायुक्त ने सभी आवेदनों को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रत्येक मामले की त्वरित जांच कर निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि आवेदकों द्वारा सूचना मांगे जाने पर उनके आवेदन की अद्यतन स्थिति से अवगत कराते रहें, जिससे पारदर्शिता बनी रहे ।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार का मूल उद्देश्य आम जनता की शिकायतों का सुनवाई के माध्यम से शीघ्र समाधान करना है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन आम नागरिकों की सेवा और समस्याओं के समाधान हेतु पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel