Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आम लोगों की समस्यायें

Follow

Published on: 08-04-2025

  • प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने जनता दरबार के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं । इस दौरान 50 से ज्यादा फरियादियों ने व्यक्तिगत तथा सार्वजनिक समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा जिसे उन्होने सहानुभूतिपूर्वक सुनते हुए यथोचित कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया।

साथ ही प्राप्त आवेदनों को लेकर उन्होने संबंधित विभागीय पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया कि आमजनता की शिकायतों के प्रति जबावदेही से कार्य करते हुए जांचोपरांत प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।

जनता दरबार में फरियादियों ने बच्चों के नामांकन हेतु जाति प्रमाण पत्र निर्गत किए जाने, भूमि विवाद, विद्युत समस्या, पेयजल, सीएम स्कूल ऑफ एक्सेलेंस में नामांकन, आर्म्स लाइसेंस, कॉलेज के लिए भूमि आवंटन समेत अन्य सार्वजनिक समस्याओं को रखा जिसपर यथोचित कार्रवाई हेतु फरियादियों को आश्वस्त किया गया ।

जनता दरबार में प्राप्त शिकायतें विभिन्न विभागों और योजनाओं से संबंधित थीं । उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रत्येक शिकायत की भौतिक जांच कर त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी आदेश दिया कि समाधान प्रक्रिया की नियमित समीक्षा की जाए और निष्पादन की प्रतिपुष्टि (फीडबैक) उपायुक्त कार्यालय को सौंपी जाए।

उन्होंने पदाधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि वे जनहित के मामलों को गंभीरता से लें और पारदर्शिता के साथ समस्या निवारण सुनिश्चित करें।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel