Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला उपायुक्त ने नीलाम पत्र शाखा एवं कोषागार का किया निरीक्षण

Follow

Published on: 23-04-2025

बायोमीट्रिक उपस्थिति, महत्वपूर्ण संचिकाओं, पंजी, सरकारी दस्तावेजों की जांच कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल द्वारा नीलाम पत्र पदाधिकारियों के न्यायालय के माध्यम से देनदारों को सूचित करने और पूरी राशि वापस करने के लिए नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया है। उन्होने निर्धारित समय के बाद भी राशि वापिस नहीं किए जाने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

समारहणालय स्थित नीलाम पत्र शाखा का निरीक्षण के दौरान उपायुक्त वे नीलाम पत्र कार्यालय में संपादित किए जानेवाले कार्य जैसे-वादों की अद्यतन स्थिति से न्यायालय को अवगत कराने, रजिस्टर का मिलान, आवेदनों पर रिज्वाइंडर उपलब्ध कराने, बड़े बकाएदारों की सूची उपलब्ध कराने, वादों में निर्धारित तिथि को पैरवी करने और अनापत्ति प्रमाण पत्र ससमय उपलब्ध कराने सहित कई बिंदुओं पर नीलाम पत्र पदाधिकारी से जानकारी ली।

उन्होंने लंबित वादों का समयबद्ध रूप से निष्पादन करने के निर्देश दिए। नीलाम पत्र पदाधिकारी को सर्टिफिकेट होल्डर द्वारा बकाएदारों से प्राप्त पूर्ण राशि जमा होने की सूचना समय पर न्यायालय को उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने कहा कि अधियाचना दायर करने से पूर्व प्राप्त पता का भौतिक सत्यापन कर एड्रेस प्रूफ से संबंधित कागजात संलग्न करना भी सुनिश्चित करें।

वहीं ऑनलाइन बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने में लेटलतीफी पर अप्रसन्नता जाहिर करते हुए कर्मियों को सख्त निर्देश दिया गया कि ससमय कार्यालय आएं एवं अनिवार्य रूप से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करें।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा कोषागार निरीक्षण के दौरान महत्वपूर्ण फाइलों की जांच की गई। उन्होंने बिल आदि के भुगतान संबंधी संचिका, स्टॉक रजिस्टर, सर्विस बुक, कार्यरत कर्मचारियों की जानकारी ली। उन्होनें कहा कि कोषागार में संचिका, विभिन्न परीक्षाओं के प्रश्न पत्र एवं महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे जाते हैं।

इस बाबत उन्होंने समय समय पर सभी सुरक्षात्मक उपकरणों यथा फायर सेफ्टी, सुरक्षा गार्ड आदि को चुस्त दुरुस्त रखने की बात कही। साथ ही पोस्ट रिटायरमेंट बेनिफिट्स, पेंशन आदि मामलों को प्राथमिकता के साथ निष्पादित करने के निर्देश दिए । कोषागार कार्यालय का संपूर्ण रखरखाव, साफ सफाई, दिव्यांगो एवं वृद्ध पेंशनरों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था रखने की बात कही ।

कार्यालयों के निरीक्षण के दौरान एसडीएम धालभूम श्रीमती शताब्दी मजूमदार, अपर उपायुक्त श्री भगीरथ प्रसाद, निदेशक एनईपी श्री संतोष गर्ग, कार्यपालक दण्डाधिकारी श्री मृत्युंजय कुमार व चंद्रजीत सिंह व अन्य उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel