Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला उपायुक्त ने दी ‘मइयां सम्मान योजना’ के संभावित फर्जी लाभुकों की जांच का आदेश

Follow

Published on: 12-05-2025

  • 2912 लाभुकों की पहचान, सभी प्रखंडों को तीन दिनों में रिपोर्ट सौंपने का निर्देश

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने जिले में संचालित ‘मइयां सम्मान योजना’ के अंतर्गत लाभुकों की सूची में अनियमितता की संभावनाओं को गंभीरता से लेते हुए जांच का आदेश जारी किया है। प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि कई लाभुकों के नाम एक ही बैंक खाता संख्या से जुड़े हुए हैं, जो योजना के दिशा-निर्देशों के विरुद्ध है। इस संदर्भ में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों और अंचल अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र की लाभुक सूची की गहन जांच करें और तीन कार्यदिवसों के भीतर जांच रिपोर्ट जिला कार्यालय को समर्पित करें।

गौरतलब है कि ‘मइयां सम्मान योजना’ के तहत ऐसे 2912 बैंक खाता से दो या दो से अधिक नामों के लाभुकों ने योजना का लाभ उठाया है। इस सूची में चाकुलिया अंचल से 10, धालभूमगढ़ से 81, मुसाबनी 97, बहरागोड़ा 99, डुमरिया 111, पटमदा 113, गुड़ाबान्दा 122, चाकुलिया प्रखंड 164, बोड़ाम 191, घाटशिला 271, मानगो अंचल 300, गोलमुरी सह जुगसलाई 388, जमशेदपुर अंचल 390, पोटका 573 शामिल हैं।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा सख्त निर्देश दिया गया है कि इस प्रकार की अनियमितताओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संबंधित प्रखंडों में दोषी पाए गए लाभुकों के नाम सूची से हटाए जाएंगे, साथ ही उनसे राशि की वसूली की जाएगी। यदि किसी कर्मी या पदाधिकारी की लापरवाही या संलिप्तता पाई जाती है तो उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। ‘मइयां सम्मान योजना’ का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद एवं पात्र महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत दी जा रही सहायता केवल उन्हीं महिलाओं को मिलनी चाहिए जो योग्य हैं।

जिला प्रशासन सभी लाभुकों और नागरिकों से अपील करता है कि वे योजना के अंतर्गत सही जानकारी उपलब्ध कराएं और यदि किसी को ऐसी अनियमितता की जानकारी हो तो उसे प्रशासन के संज्ञान में लाएं।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel