Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला उपायुक्त पहुंचे पहाड़ों से घिरे लखाईडीह गांव

Follow

Published on: 16-06-2025

डुमरिया प्रखंड के सुदूर दुर्गम क्षेत्र में पहाड़ों से घिरे लखाईडीह गांव पहुंचे उपायुक्त, ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को जाना, जीविकोपार्जन और स्वरोजगार के नए साधन के लिए किया प्रेरित, कहा- पीएम जनमन की शिविरों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए योजनाओं का लाभ लें

जमशेदपुर (झारखंड)। उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी आज डुमरिया प्रखंड के सुदूर और दुर्गम पहाड़ों से घिरे लखाईडीह गांव पहुंचे । उपायुक्त ने यहां ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी, बीडीओ श्री निलेश मुर्मू, सीओ सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने उपायुक्त का गांव पहुंचने पर पारंपरिक रीति रिवाज से स्वागत किया और उन्हें गांव आकर ग्रामीणों से सीधा संवाद के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया ।

पेयजल, सड़क, नेटवर्क कनेक्टिविटी व अन्य मूलभूत समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

ग्रामवासियों ने उपायुक्त को विशेष रूप से पेयजल की कमी, खराब सड़क संपर्क, नेटवर्क कनेक्टिविटी तथा अन्य समस्याओं के बारे में बताया। उपायुक्त ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान समयबद्ध रूप से किया जाएगा। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य योजना तैयार की जाए ताकि सुचारू रूप से सेवाओं को बहाल किया जा सके।

युवा स्वरोजगार से जुड़ें, सरकार की योजनाओं का लाभ लें

उपायुक्त ने ग्रामीणों को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आजीविका संवर्द्धन के लिए जिला प्रशासन हरसंभव सहयोग करेगा। ग्रामीणों की ओर से तेल पेराई मशीन, सिलाई सेंटर की मांग की गई, जिस पर उपायुक्त ने कहा कि इन प्रोजेक्टस को शुरू कराने की दिशा में कार्य किया जाएगा । उन्होने विशेषकर युवाओं को जीविकोपार्जन के नए विकल्प तलाशने, सरकारी की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेते हुए स्वरोजगार के अवसर सृजित करने पर बल दिया ताकि ग्रामीण युवा आत्मनिर्भर बन सकें।

नवनिर्मित आधारभूतसंरचनाओं का निरीक्षण और शीघ्र हस्तांतरण के निर्देश

उपायुक्त ने गांव में नवनिर्मित बॉयज और गर्ल्स हॉस्टल का निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि भवन लगभग तैयार है और इसके शीघ्र हस्तांतरण की प्रक्रिया में तेजी लाने की आवश्यकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि हस्तांतरण की औपचारिकताएं शीघ्र पूरी की जाएं ताकि छात्र-छात्राओं को शीघ्र सुविधाएं मिल सकें। इसके अलावा उपायुक्त ने धूमकुड़िया भवन का भी निरीक्षण किया और उसके बेहतर उपयोग के लिए ग्राम स्तर पर समितियां गठित कर रख-रखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री जनमन अभियान में ग्रामीणों की भागीदारी पर बल

उपायुक्त ने प्रधानमंत्री जनमन अभियान के तहत ग्राम स्तर पर लगाये जा रहे शिविरों में ग्रामीणों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से जनजातीय समुदाय की सामाजिक और आर्थिक उन्नति के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए ग्रामीणों को जागरूक रहना होगा और सभी पात्र परिवारों को शिविरों में उपस्थित होकर योजनाओं का लाभ प्राप्त करना चाहिए।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि लखाईडीह गांव यहां के मेहनतकश लोगों के लिए जाना जाता है। ग्रामीणों ने कुछ समस्याएं साझा की हैं, जिनके समाधान की दिशा में जिला प्रशासन त्वरित कदम उठाएगा। इस दौरे का उद्देश्य यह भी था कि ग्रामीण जीविकोपार्जन के नए साधनों को किस प्रकार अपनाना चाहते हैं, यह जाना जा सके। यहां के ग्रामीणों की लगन और मेहनत को देखते हुए सरकार की ओर से आधारभूत संरचना निर्माण से जुड़े कई कार्य किए जा रहे हैं।

हमारा प्रयास है कि ग्रामीण बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त करें, बच्चों का शैक्षणिक स्तर और बेहतर हो। इस क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता अत्यंत आकर्षक है और इसे पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए सरकार को प्रस्ताव भी भेजा गया है। गांव और ग्रामीणों के समग्र विकास की दिशा में हर संभव पहल किया जाएगा।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel