Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला निर्वाचन अधिकारी ने 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रतिभागियों को दिलाई मतदाता शपथ

Published on: 25-01-2025
  • विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सुपरवाइजर व बी0एल0ओ0 को किया गया सम्मानित
  • मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले विभिन्न विद्यालयों के बच्चों को किया गया सम्मानित
  • नये युवा मतदाता को वोटर आईडी कार्ड देकर किया गया सम्मानित
  • आगामी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का करें प्रयोग: जिला निर्वाचन अधिकारी

रायबरेली। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन जनपद के कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन सभागार में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह की उपस्थिति में किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले समस्त प्रतिभागियों को मतदाता शपथ दिलायी गयी, मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले बच्चों द्वारा मतदाता जागरूकता के सम्बन्ध में उद्बोधन एवं गीत की प्रस्तुति की गई।

इसके पश्चात मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले स्कूल के बच्चों को प्रमाण पत्र, विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले सुपरवाइजर व बी0एल0ओ0 को प्रशस्ति पत्र, दिव्यांग मतदाताओं ,रंगोली प्रतियोगिता मतदाता दिवस के विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र तथा नये युवा मतदाता को वोटर ईपिक कार्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त के संदेश को भी देखा व सुना गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 25 जनवरी को देश में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। क्योंकि 25 जनवरी 1950 को भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना हुयी थी। यह दिवस मतदाताओं को जागरूक करने और उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिये प्रेरित करने के लिये मनाया जाता है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान के महत्व पर जोर दिया और कहा कि मतदान हमारे लोकतंत्र की मजबूती के लिये आवश्यक हे। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे आगामी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

राष्ट्रगान के पश्चात जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बैलून उड़ाकर कार्यक्रम का समापन किया गया तथा उपस्थित सभी अधिकारियों द्वारा हस्ताक्षर अभियान में हस्ताक्षर कर प्रतिभाग किया गया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) अमृता सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल कुमार शर्मा, नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार, परियोजना निदेशक डीआरडीए सतीश चन्द्र मिश्रा, जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी सौम्यशील सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शीवेन्द्र प्रताप सिंह सहित संबंधित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel