Latest News
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु समेत कई नेताओं ने शुभकामनाएं दींसंतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली स्वास्थ्य शिविर: चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क कैंप, 750+ मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचार

अनन्य मित्तल एवं किशोर कौशल ने प्रत्याशी/ इलेक्शन एजेंट की संयुक्त ब्रीफिंग में मतगणना दिवस को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Follow

Published on: 21-11-2024

कॉपरेटिव कॉलेज परिसर में रहेगी त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, बिना पास प्रवेश निषेध

जमशेदपुर (झारखंड)। कॉपरेटिव कॉलेज परिसर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक  किशोर कौशल द्वारा 23 नवंबर 2024 मतगणना दिवस को लेकर प्रत्याशी/ इलेक्शन एजेंट की संयुक्त ब्रीफिंग में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि बगैर वैध पास के किसी भी प्रत्याशी, इलेक्शन एजेंट व काउंटिंग एजेंट तथा पदाधिकारी, प्रेस प्रतिनिधि, आवश्यक सेवाओं के कर्मी को कॉपरेटिव कॉलेज परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

वहीं काउंटिंग एजेंट को निर्गत पास के अलावा फॉर्म 18 भी दिखाना होगा तभी मतगणना हॉल के अंदर इंट्री दी जाएगी । ब्रीफिंग में सुगम यातायात व्यवस्था बनाये रखने को लेकर वाहन पार्किंग के संबंध में भी दिशा-निर्देश दिया गया। साथ ही कॉलेज परिसर के अंदर किन्हें प्रवेश दिया जाएगा इस बाबत भी ब्रीफ किया गया।

प्रत्याशी, इलेक्शन एजेंट, काउंटिंग एजेंट, पदाधिकारी, प्रेस प्रतिनिधि का वाहन कॉलेज परिसर में तथा कार्यकर्ताओं के वाहन की पार्किंग सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल के बाहर होगा

जिला निर्वाचन पादधिकारी ने ब्रीफिंग में उपस्थित राजनीतिक दलों व प्रत्याशियों तथा उनके प्रतिनिधि को बताया कि प्रत्याशी, इलेक्शन एजेंट, काउंटिंग एजेंट, काउंटिंग ऑब्जर्वर, जिला के पदाधिकारी, सुपरवाइजर एसिस्टेंट, प्रेस प्रतिनिधियों के वाहनों की पार्किंग कॉलेज परिसर स्थित ग्राउंड में होगा ।

वहीं राजनीतिक कार्यकर्ताओं को अपना वाहन रूसी मोदी सेंटर ऑफ एक्सेलेंस से आगे ले जाने की अनुमति नहीं होगी। कार्यकर्ता अपना वाहन सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल के बाहर पार्क करेंगे तथा पैदल जिला खनन कार्यालय तक ही जा सकेंगे, कार्यकर्ताओं को कॉलेज परिसर के अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी ।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मतगणना को लेकर कॉपरेटिव कॉलेज परिसर में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। त्रिस्तरीय सुरक्षा के पहले लेयर में जिला बल, दूसरे लेयर में जैप के जवान तथा तीसरे लेयर में पैरा मिलिट्री फोर्स की तैनाती रहेगी।

कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के साथ कॉलेज परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के अनुसार जिला के कुछेक पदाधिकारी को फोन के साथ प्रवेश की अनुमति होगी तथा मीडिया कोषांग (लाइब्रेरी) तक प्रेस के प्रतिनिधि कैमरा, फोन लेकर जा सकेंगे ।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री दीपाकंर चौधरी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनिकेत सचान, एसडीएम धालभूम श्रीमती शताब्दी मजूमदार, रूरल एसपी श्री ऋषभ गर्ग, सिटी एसपी श्री कुमार शिवाशीष, उप नगर आयुक्त जेएनएसी श्री कृष्ण कुमार समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel