Latest News
Глобальная статистика азартных игр по всему миру и факты в 2026 годуTestTestशादियाबाद: बहन को खिचड़ी ले जा रहे दो दोस्तो की सड़क एक्सीडेंट में मौत मचा कोहरामगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगगाजीपुर के गहमर थानाध्यक्ष और सैदपुर कोतवाल निलंबित तेहरे हत्याकांड के बाद दो सिपाही भी निलंबित, गहमर कोतवाल लाइन हाजिरगाजीपुर गहमर: पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, तीन युवकों की मौत का आरोप, एक का शव बरामदमाँ शिक्षा समिति(NGO)एक सामाजिक संस्था व माँ इंस्टीट्यूट ऑफ कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी द्वारा अनुसूचित जातियों के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन शुल्क में 10% छूटयूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने स्वर्ण पदक विजेता छात्र को किया सम्मानित,विद्यालय में लगाया वॉटर कूलर एवं वाटर फिल्टरसादात : मंडल स्तर पर माहपुर के बच्चों ने रोशन किया नाम, वाराणसी विजेता व गाजीपुर उपविजेता, मानव पिरामिड देख लोग स्तब्ध

जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने मतगणना केन्द्र का किया निरीक्षण

Follow

Published on: 20-11-2024

-तैयारियों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जमशेदपुर (झारखंड)। झारखंड विधानसभा चुनाव के तहत 23 नवंबर 2024 को मतगणना होनी है। पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय जमशेदपुर के कॉपरेटिव कॉलेज परिसर में मतगणना केंद्र बनाया गया है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल ने मतगणना स्थल एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।

मौके पर परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनिकेत सचान, एसडीएम धालभूम श्रीमती शताब्दी मजूमदार, सिटी एसपी श्री कुमार शिवाशीष मौजूद थे । जिला के वरीय पदाधिकारियों ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा का जायजा लिया तथा विधानसभावार मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया एवं मतगणना को लेकर स्थल पर की गयी आवश्यक तैयारियों की जानकारी ली।

उन्होंने मतगणना हॉल में प्रकाश की समुचित व्यवस्था करने एवं आवश्यकतानुरूप बैरिकेडिंग किए जाने, मतगणना टेबल पर आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने सहित अन्य सुविधा सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। मतगणना स्थल पर सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था संधारण की समीक्षा कर पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि भारत निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन का अक्षरश: अनुपालन करते हुए मतगणना केंद्र पर आवश्यक सुविधा व व्यवस्था उपलब्ध करायें। मतगणना कर्मियों, काउंटिंग एजेंट, उम्मीदवार, लेबर, ऑफिसर आदि के आवागमन हेतु अलग बेरिकेडिंग करने, साथ ही सभी काउंटिंग एजेंट, लेबर एवं ऑफिसर का आईडी कार्ड जारी करने का निर्देश दिया।

साथ ही मतगणना के दिन कार्यरत कर्मियों के लिए फूड पैकेट, पीने का पानी, ईवीएम मशीन सील करने की व्यवस्था आदि को समय से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही पार्किंग व्यवस्था, वाहन इंट्री पास, मीडिया गैलरी बनाने सहित अन्य तैयारियों को समय से पूर्ण कर लेने की बात कही।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel