Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों के निमित्त ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी ने इनफोर्समेंट एजेंसियों के साथ की बैठक

Follow

Published on: 18-09-2024

स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयमुक्त वातावरण में निर्वाचन के लिए सभी इनफोर्समेंट एजेंसी आपसी समन्वय और सक्रियता से कार्य करें:- ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने आगामी विधानसभा निर्वाचन के दौरान निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के लिए जिले में कार्यरत सभी इनफोर्समेंट एजेंसी की बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में आगामी विधानसभा निर्वाचन के दौरान इनफोर्समेंट एजेंसी के द्वारा किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा बैठक की।

उन्होंने अधिकारियों को निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के लिए ईएसएमएस ऐप( इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम) और पोर्टल के माध्यम से सभी गतिविधियों को ऑनलाइन प्रविष्टि करने का निर्देश दिया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बैठक में सभी इनफोर्समेंट एजेंसियों के अधिकारियों को जिला में प्रलोभन रहित, निष्पक्ष, स्वतंत्र और भयमुक्त वातावरण में निर्वाचन के लिए आपसी समन्वय से सक्रियता पूर्वक काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एजेंसियों को बेहतर तालमेल संवाद और सूचनाओं के आदान-प्रदान सुनिश्चित करते हुए निर्वाचन में व्यय अनुवीक्षण का कार्य प्रभावी तरीके से करने का निर्देश दिया।

साथ ही विधानसभा निर्वाचन के लिए आदर्श आचार संहिता के दौरान नगदी, शराब, मादक पदार्थ, कीमती वस्तुओं और फ्रीबीज आदि के परिवहन पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। इस संबंध में ज़ब्त की गई सामग्रियों और कार्रवाई की रिपोर्ट प्रतिदिन निर्वाचन कार्यालय को ऑनलाइन प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के बाद सभी इनफोर्समेंट एजेंसियों को सतर्क सक्रिय रहने के लिए अभी से तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा अंतर जिला/ इंटर स्टेट सीमा पर चेक पोस्ट और कैमरे लगाए जाएंगे साथ ही एफएसटी व एसएसटी टीमें सक्रिय कर दी जाएगी। बैंकों को 10 लाख रुपए से अधिक ट्रांजेक्शन अथवा निकासी की जानकारी इनफोर्समेंट एजेंसियों के साथ साथ निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण टीम को देनी होगी।

बैठक में ज़िला निर्वाचन अधिकारी के अलावा रेल पुलिस अधीक्षक, परियोजना निदेशक आईटीडीए, एडीएम एसओआर, निदेशक डीआरडीए, जिला परिवहन अधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, धलभूमगढ अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, आयकर, आबकारी, एलडीएम बैंक, डाक विभाग आदि इनफोर्समेंट एजेंसियों के नोडल पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel