Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर खासमहल में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त हुए शामिल

Follow

Published on: 21-06-2025

कहा – निरोग रहने के लिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें

जमशेदपुर (झारखंड)। 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जिले भर में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर खासमहल में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उपायुक्त ने अन्य उपस्थित पदाधिकारियों एवं प्रतिभागियों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया और योग के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 6:30 बजे योग प्रशिक्षकों द्वारा कराई गई सामूहिक योग क्रियाओं के साथ हुई। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, स्वास्थ्यकर्मी, स्कूली छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लिया।

उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने कहा, योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि यह मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन का सशक्त माध्यम है। यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर है, जिसे अपनाकर हम एक निरोग और सशक्त समाज की ओर अग्रसर हो सकते हैं।

उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें तथा इसे परिवार और समाज में भी बढ़ावा दें। उपायुक्त ने यह भी कहा कि योग को लेकर जनजागरूकता समय की मांग है और इसके सतत अभ्यास से हम कई बीमारियों से बच सकते हैं।

कार्यक्रम में सिविल सर्जन, जिला आयुष पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी, शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि, खेल प्रशिक्षक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियां कराई गईं और उनके लाभों की जानकारी दी गई।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले के सभी प्रखंडों, पंचायतों एवं नगर निकाय क्षेत्रों में भी सामूहिक योग अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य आमजन को योग के लाभों से अवगत कराना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel