Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षत्रों का किया निरीक्षण

Published on: 23-09-2024

ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं, राहत सामग्री शीघ्र उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने तहसील डलमऊ और लालगंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से बातचीत करके उनकी समस्याओं को समझा। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल बढ़ा चौकीयो और प्रशासन अधिकारियो से संपर्क करे। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित को राहत कार्यों को तेज करने और आवश्यक सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में बने बाढ़ चौकियों और राहत शिविरों की व्यवस्था भी देखी। उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों को राहत सामग्री शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निर्देश दिया कि रात के समय जंगली जानवरो और जहरीले जीव जंतुओं से बचाव के लिए प्रकाश के साथ-साथ स्वास्थ्य व्यवस्थाएं भी दुरुस्त रखी जाए।

सभी सीएचसी/पीएचसी में वेनम टीके हर समय उपलब्ध रहे। उन्होंने अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अमृता सिंह को निर्देशित किया कि राहत सामग्री में वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। गोवंशों की सुरक्षा के दृष्टिगत उन्हें उचित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। साथ ही पशु चिकित्सकों से नियमित रूप से जांच कराकर टीकाकरण कराया जाए। साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।

जिन किसानों की फासले बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त हो गई हैं उनका समय से आकलन कराया जाए और उन्हें शासन के मंशानुसार अनुदान राशि शीघ्र प्रदान की जाए। प्रशासनिक कर्मचारियों को हर समय तैयार रहने और बाढ़ और राहत चौपालो का आयोजन कर लोगो की समस्याओं का त्वरित समाधान कराने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय,उप जिलाधिकारी लालगंज, डलमऊ, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सिद्धार्थ, पुलिस विभाग के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel