Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिलाधिकारी ने किया रैन बसेरों का निरीक्षण

Published on: 01-01-2025
  • जिलाधिकारी ने जरूरतमंद लोगों को वितरित किए कम्बल
  • रैन बसेरों में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो-जिलाधिकारी

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने शीतलहर के दृष्टिगत मध्य रात्रि में जनपद में अस्थाई एवं स्थाई रैन बसेरों का आकस्मिक निरीक्षण किया एवं वहां पर उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने सुपर मार्केट एवं जिला अस्पताल में स्थापित रैन बसेरों के निरीक्षण के दौरान वहां पर पीने के पानी की व्यवस्था, बाथरूम आदि की जानकारी ली तथा रैन बसेरों में रहने वाले लोगों से भी उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।

उन्होंने रैन बसेरों के संचालको को शीतलहर के दृष्टिगत पर्याप्त मात्रा में बेड एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए l जिलाधिकारी ने कहा कि रैन बसेरे में अतिरिक्त कंबल तथा अलाव की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। साथ ही समस्त रैन बसेरों में समुचित साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के समय जरूरतमंद लोगों को कम्बल भी वितरित किए।

निरीक्षण के दौरान एडीएम (वित्त एवं राजस्व) अमृता सिंह, जॉइंट मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल शर्मा, तहसीलदार सदर प्रज्ञा द्विवेदी, ईओ नगर पालिका स्वर्ण सिंह उपस्थित रहें।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel