Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पीसीएस परीक्षा-2024 को निष्पक्ष, पारदर्शी, कुशलता व शुचिता पूर्वक सम्पन्न कराया जाए-जिलाधिकारी

Published on: 16-12-2024

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पीसीएस परीक्षा-2024 की तैयारियों के सम्बन्ध में सेक्टर मजिस्ट्रेट/स्टैटिक मजिस्ट्रेट / केन्द्र व्यवस्थापक व सह केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि लोक सेवा आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। आयोग द्वारा प्रतिबन्धित सामग्री कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र के अन्दर लेकर न जाने पाये। उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को अपने-अपने परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित कराने के निर्देश दियें।

उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जायेंगी। उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी, कुशलता व शुचिता पूर्वक सम्पन्न कराने के निर्देश दियें। जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि लोक सेवा आयोग द्वारा पीसीएस परीक्षा-2024 दिनांक 22 दिसम्बर 2024 को जनपद के 15 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जा रहीं है। परीक्षा में कुल 6144 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे।

परीक्षा दो पालियों प्रथम पाली-प्रातः 09ः30 से 11ः30 एवं द्वितीय पाली की परीक्षा अपरान्ह 02ः30 बजे से सायं 04ः30 बजे तक आयोजित की जायेंगी। परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए प्रत्येक सेन्टर पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक एवं सह केन्द्र व्यवस्थापक नियुक्त किये गये हैं।

इस अवसर पर लोक सेवा आयोग के पर्यवेक्षक के0 के0 पाण्डेय, नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार, अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा, वरिष्ठ कोषाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel