Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

अपर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक 

Follow

Published on: 29-04-2025

अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त नामजद अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के दिए निर्देश

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के रोकथाम को लेकर वर्चुअल माध्यम से जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। अपर उपायुक्त श्री भगीरथ प्रसाद की अध्यक्षता में आहूत बैठक में सभी अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी को सख्त निर्देश दिया गया कि अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध खनिज गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि नियमित जांच अभियान के अतिरिक्त सप्ताह में कम-से-कम एक दिन विशेष जांच अभियान चलाया जाए ताकि अवैध खनिज कारोबार में संलिप्त तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

बैठक के दौरान घाटशिला एवं धालभूमगढ़ अंचल में कार्यरत चेकनाकों के संचालन को लेकर भी चर्चा हुई। अपर उपायुक्त ने जिला खनन पदाधिकारी को निर्देशित किया कि इन चेकनाकों को प्रभावी ढंग से संचालित रखने हेतु सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराएं।

साथ ही, संबंधित अंचल अधिकारियों को यह निर्देश दिया कि वे चेकनाकों का औचक निरीक्षण करें ताकि वहां प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित हो सके।

अपर उपायुक्त ने सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि जिन प्राथमिकी में नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी लंबित है, उनकी शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, पुलिस विभाग के पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागी पदाधिकारी ऑनलाइन जुड़े।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel