Latest News
शतरंज | आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बने | शतरंज समाचारलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार‘यह वास्तव में अफ़सोस की बात है’: विवादास्पद ‘ग्रोवेल’ टिप्पणी के बाद दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने गलती स्वीकार की | क्रिकेट समाचारएक परिवार के लिए खुशी, दूसरे के लिए पीड़ा: सुनाली वापस, चचेरी बहन स्वीटी अभी भी बांग्लादेश में फंसी है | भारत समाचारफ़ाइल पिंग-पोंग ने जम्मू-कश्मीर सिविल सेवा परीक्षा पर उमर-एलजी विवाद को ट्रिगर किया | भारत समाचारआईवीएफ 10 में से 9 जोड़ों को विनाशकारी कर्ज में धकेल देता है; अध्ययन में पीएम-जेएवाई कवर 81,332 रुपये प्रति चक्र की सिफारिश की गई है | भारत समाचारक्यों दोबारा इस्तेमाल किए गए तेल में तला हुआ खाना आपको कैंसर के खतरे में डाल सकता है?निलंबित टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने ‘बाबरी मस्जिद’ की आधारशिला रखी।‘पागल’: ईयू द्वारा एक्स पर लगाए गए 140 मिलियन डॉलर के जुर्माने पर एलन मस्क की क्या प्रतिक्रिया थी और प्लेटफॉर्म पर जुर्माना क्यों लगाया गयाइंडिगो की अव्यवस्था के कारण सरकार को सुरक्षा नियम वापस लेने पर मजबूर होना पड़ा।

केन्द्रीय सचिवालय सेवा के 6 प्रशाखा पदाधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

Follow

Published on: 23-12-2024

 

-पदाधिकारियों का प्रशिक्षण हेतु जिला भ्रमण, केन्द्र एवं राज्य संपोषित विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की दी गई जानकारी

जमशेदपुर (झारखंड)। केंद्रीय सचिवालय, भारत सरकार के 6 प्रशाखा पदाधिकारियों का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज संपन्न हुआ। इस मौके पर कार्यपालक दण्डाधिकारी मृत्युंजय कुमार व अन्य पदाधिकारियों के साथ उन्होने समाहरणालय में आयोजित बैठक में अपने अनुभव साझा किए।

पदाधिकारीगण द्वारा अंत्योदय मिशन, शहरी निकायों में कचरा प्रबंधन तथा ठोस/तरल अपशिष्ट प्रबंधन एवं सरकार की विभिन्न योजनाओं के क्रियाकलाप की जानकारी प्राप्त की गई । भ्रमण सह प्रशिक्षण के क्रम में सभी पदाधिकारी ने जिला स्तर के पदाधिकारी के साथ बैठक कर केंद्र एवं राज्य स्तर से संचालित विभिन्न योजनाओं एवं उनके क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की ।

उक्त के उपरांत सभी पदाधिकारीगण घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र के प्रखंड एवं पंचायत का दौरा कर विकास योजनाओं की जानकारी लेते रहे साथ ही यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड के प्लांट का भी भ्रमण कर वहां की कार्यशैली से अवगत हुए ।

भ्रमण के क्रम में शिक्षा विभाग द्वारा संचालित सी एम स्कूल आफ एक्सीलेंस, बर्मामाइंस का भ्रमण कर शिक्षा व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत जमशेदपुर में जुस्को के सहयोग से किये जा रहे कार्य का भी निरीक्षण एवं जानकारी संबंधित पदाधिकारियों ने प्राप्त किया।

उक्त के दौरान नोडल पदाधिकारी के रूप में अमन कुमार, कार्यपालिक दंडाधिकारी घाटशिला मौजूद रहे। प्रशिक्षण सह भ्रमण कार्यक्रम में शामिल पदाधिकारियों के नाम निम्नवत हैं-
1. श्री अतुल श्रीवास्तव, सेक्शन ऑफिसर, सीपीडब्लूडी, लखनऊ

2. श्री अवकुश कुमार, सेक्शन ऑफिसर, विद्युत मंत्रालय

3. सुश्री मोनिका सिंह, सेक्शन ऑफिसर, डिपार्टमेंट ऑफ फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन

4. सुश्री एम. गायत्री, सेक्शन ऑफिसर, डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स

5. सुश्री रेणुका कश्यप, सेक्शन ऑफिसर, डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स

6. सुश्री हीना चौहान, सेक्शन ऑफिसर, रक्षा मंत्रालय

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel