Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

समाधान दिवस पर डीएम व एसपी ने सुनीं लोगों की समस्याएं

Published on: 19-10-2024

-कुल 40 शिकायतो में से छ: का मौके पर निस्तारण

रायबरेली। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनपद की सभी तहसीलों में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। डलमऊ तहसील में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह के साथ लोगों की समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर उनके सामने कुल 40 शिकायतें आईं जिनमें से छ: का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। जिलाधिकारी के सामने सर्वाधिक राजस्व विभाग से संबंधित मामले आये।

जिसका निस्तारण करने के लिए उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी के सामने पेयजल, सुरक्षा, विद्युत, चिकित्सा, पेंशन, सड़क, जल निकासी, पशु और शिक्षा विभाग से संबंधित शिकायतें आयीं। जिलाधिकारी ने लोगों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया की जनता की समस्याओं का ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाए।

जमीनी विवाद के मामले को निस्तारित करते समय दोनों पक्षों की बातें अवश्य सुनी जाए। अगर किसी मामले में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त जांच आदि की आवश्यकता हो तो टीम बनाकर मामले की जांच कराई जाए। बेवजह लोगों को परेशान ना किया जाए। जनता की समस्याओं का निस्तारण सरकार की प्राथमिकता में शामिल है।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि/रा)अमृता सिंह के अतिरिक्त सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

डीएम-एसपी ने डलमऊ मेले की तैयारियों का लिया जायजा

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह के साथ कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले प्रसिद्ध डलमऊ मेले की तैयारियों का जायजा लिया। यहां उन्होंने मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, बिजली, पानी, शौचालय आदि व्यवस्थाओं की चल रही तैयारियों को देखा।

जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देश देते हुए कहा कि मेले में लोगों की सुविधाओ के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाए पूरी करा ली जाए। स्नान करने के स्थान पर नदी में बेरीकेटिंग करा ली जाए। जिससे कि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। पर्याप्त मात्रा में नाव और गोताखोर लगाए जाएं। महिलाओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान दिया जाए।

कपड़े बदलने के लिए अलग से चेंजिंग रूम बनाया जाए। पर्याप्त संख्या में महिला सुरक्षा कर्मी तैनात किया जाए। महिला और पुरुष शौचालयो का अलग अलग निर्माण कराया जाए। उन्होंने कहा कि भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए। वाहनों के पार्किंग स्थल का पहले से ही चिन्हांकन कर लिया जाये और नियमित कतारों में ही वाहनों को खड़ा करने का निर्देश दिया जाए।

मेले के दिन लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को जरूरी सूचनाए लगातार दी जाए। स्वास्थ्य विभाग की टीम एंबुलेंस के साथ हर समय उपस्थित रहे। विद्युत विभाग प्रकाश की व्यवस्था करते समय यह सुनिश्चित करा ले कि कटे-फटे तार इधर-उधर बिखरे ना रहे। अग्निशमन विभाग की गाड़ियां हर समय मौजूद रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel