Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

दिव्यांग बच्चों को डीएम ने वितरित किए उपकरण, आगे पढ़ने के लिए किया प्रोत्साहित

Published on: 16-12-2024

-उपकरणों की सहायता से दिव्यांग बच्चों के जीवन में आएगा बदलाव: बीएसए

-परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत 199 दिव्यांग बच्चों को वितरित किए गए उपकरण

रायबरेली। परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों को समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत सोमवार को राही बीआरसी के परिसर में उपकरणों का वितरण किया गया। दिव्यांग बच्चों को जरुरी उपकरण जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने वितरित करते हुए बच्चों को आगे पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। विभिन्न दिव्यांगता से पीड़ित 199 बच्चों को विभिन्न जरूरी उपकरण भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) के सहयोग से प्रदान किए गए।

बीआरसी राही में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बच्चों और अभिभावकों से बात करते हुए जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने आगे पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि सरकार की तरफ से दिव्यांग बच्चों के लिए बेसिक, माध्यमिक और स्नातक स्तर पर भी पढ़ाई की व्यवस्था की गई है। सरकारी नौकरियों में आरक्षण भी दिया जा रहा है। सरकार दिव्यांग बच्चों का जीवनस्तर सुधारने के लिए हर स्तर पर प्रयास कर रही है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को शिक्षा मुख्य धारा में समाहित करने के उद्देश्य से सरकार की ओर से अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। सभी अभिभावकों से मेरी अपील है कि योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त कर लाभ उठाएं और दिव्यांग बच्चों को आगे बढ़ाएं।

उन्होंने बताया कि ऐसे दिव्यांग बच्चे जो खुद विद्यालय आ-जा नहीं सकते उन्हें विद्यालय लाने के लिए अभिभावकों को एस्कॉर्ट अलाउंस दिया जा रहा है। दिव्यांग बालिकाओं को नियमित रूप से विद्यालय लाने व सशक्त बनाने के लिए स्टाइपेंड दिया जा रहा है। सरकार की तरफ से दी जा रही इस सुविधा का मुख्य उद्देश्य ऐसे बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना है।

उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चे किसी से कम नहीं हैं, जरूरत उनकी प्रतिभा को निखारने की है। आज दिव्यांगजन हर क्षेत्र में देश का गौरव बढ़ा रहे हैं। आज बच्चों को दिए गए इन उपकरणों से दिव्यांग बच्चों को दैनिक गतिविधियों और शिक्षा में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी। इन उपकरणों की सहायता से बच्चों के जीवन में बदलाव आएगा।

खण्ड शिक्षा अधिकारी बृजलाल ने बताया कि आज 8 ब्लॉक व नगर क्षेत्र में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों को उपकरणों का वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि 25 ट्राई साइकिल, 56 व्हीलचेयर, 37 सीपी चेयर, 4 बैसाखी, 24 एल्बो क्रेच, 5 टीएलएम किट, 9 ब्रेल किट, 3 सुगम केन, 36 हियरिंग एट, 43 कैलीपर दिव्यांग बच्चों को वितरित गए हैं। उन्होंने बताया कि शिविर में जनपद के विभिन्न विकास खण्डों से आये मूक बधिर, दृष्टिबाधित, मानसिक विकलांग, अस्थि विकलांग तथा बहुविकलांगता से ग्रसित बच्चों को उपकरण वितरित किए गए।

इस मौके डीसी सत्यम वर्मा, शिक्षक प्रतिनिधि राजेश शुक्ला, गंगा प्रसाद, गजेंद्र सिंह, दिलीप गुप्ता, निरुपमा बाजपेई, रेनू शुक्ला, सुनीता सिंह, विशेष शिक्षकों नरेश सक्सेना, मल्लिका सक्सेना राजेश शुक्ला अभय प्रकाश श्रीवास्तव, शैलेश मौर्या, बृजेश यादव, जितेंद्र कुमार, शिवनंदन, मधु सिंह, राकेश सिंह, जया शुक्ला, अनूप , विजय, प्रेम बहादुर, चन्द्र प्रकाश, सुमन देवी, राजेश, अजय कुमार, जितेंद्र आदि का कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक द्विवेदी ने किया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel