Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

युवाओं के कंधों पर देश की सबसे बड़ी है जिम्मेदारी – डॉ प्रदीप यादव

Published on: 27-03-2025

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार रजक सोनभद्र

शक्तिनगर(सोनभद्र) । महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर  शक्तिनगर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वितीय की ओर से 27 मार्च 2025 को चतुर्थ एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सत्र 2024-25 सत्र के अंतिम शिविर में काफी संख्या में स्वयंसेवकों ने विश्वविद्यालय परिसर में झाड़ू लगाकर साफ-सफाई किया।

इस अवसर पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता कर रहे संस्था के प्रभारी डॉ प्रदीप कुमार यादव ने कहा की आज युवाओं के कंधे पर देश की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। इस जिम्मेदारी का निर्वहन वह अपने कर्तव्य और निष्ठा के द्वारा ही कर सकते हैं।

स्वयंसेवकों का देश और समाज के प्रति क्या कर्तव्य है उन्हें स्वयं विचार करना होगा। वर्तमान प्रतियोगिता के दौर में युवाओं को स्वयं को तैयार रखना होगा तभी वह अपने कर्तव्य का निर्वहन कर सकते हैं। मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ शिक्षक डॉ मानिकचंद पांडे ने कहा कि आज आधुनिकता का दौर है ऐसी स्थिति में आप लोगों को स्वयं तैयार रहना होगा तभी देश के विकास की मुख्य धारा से स्वयं को जोड़ सकते हैं आज डिजिटल का दौर है ऐसे में इससे संबंधित समस्त उपकरणों का ज्ञान आपको रखना होगा तभी आप अपने देश और समाज की सेवा कर सकते हैं।

समारोह को डॉ रागिनी श्रीवास्तव ,डॉ आनंद प्रिया सिंह, डॉ मनोज कुमार गौतम ने भी संबोधित किया। अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अजय लक्ष्मी ने किया। शिविर में मुख्य रूप से कुलदीप, रोशनी, जगतार, शकुंतला आदि ने सहयोग किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ तथा संचालन डॉ छोटेलाल प्रसाद ने किया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel