Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

डॉ. राजेश्वर सिंह ने विपक्ष की जातिवादी राजनीति पर किया तीखा प्रहार,कहा जातिवाद की राजनीति जहर है

Published on: 20-09-2024

बिना भेदभाव सरोजनीनगर के 692 लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 13.6 करोड़ की सहायता दिलाई गई, जातिवाद की राजनीति समाज के लिए विभाजनकारी – डॉ. राजेश्वर सिंह

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ । राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने शुक्रवार को ट्वीट कर विपक्षी दलों द्वारा हवा दी जा रही जातिवादी राजनीति को आड़े हाथों लिया। डॉ. सिंह ने कहा कि जातिवाद अशिक्षित नेताओं की स्वकेंद्रित राजनीति का सबसे बड़ा हथियार है।सरोजनीनगर विधायक ने अपने आधिकारिक एक्स(ट्विटर) पर पोस्ट कर लिखा कि जातिवाद लोकतंत्र के मस्तक पर सबसे बड़ा कलंक और भावी पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य की राह में सबसे बड़ी बाधा है।

डॉ. सिंह ने आगे जोड़ते हुए लिखा जातिवाद की राजनीति समाज में वैमनस्यता और विभाजन के बीज बोती है, जातिवाद की जकड़न में कराहते लोकतंत्र को देखकर हमारे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की आत्मा व्यथित हो जाती होगी। जातिवाद की राजनीति एक जहर है। बता दें कि सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह जातिवाद की राजनीति करने वाले राजनीतिक दलों पर लगातार तीखा प्रहार करते रहते हैं।

विधायक ने अनेक मौकों पर युवाओं को जातिवाद से दूर रहने की सलाह दी और कहा की जातिवाद नहीं डिजिटल शिक्षा युवाओं का भविष्य है। डॉ. सिंह का मानना है कि युवाओं की कोई जाति नहीं होती, युवाओं का कोई धर्म नही होता। डॉ. राजेश्वर सिंह अनेक मौकों पर कहते नजर आए हैं कि सरोजनीनगर में जातिवाद की राजनीति का कोई स्थान नहीं है। सरोजनीनगर में राम रथ श्रवण अयोध्या यात्रा निःशुल्क बस सेवा चलाकर सभी जातियों के रामभक्तों को अयोध्या दर्शन कराया जाता है।

तारा शक्ति निःशुल्क रसोई के माध्यम से रोज करीब 4,000 जरूरतमंदों को बिना जाति -धर्म के भेदभाव ताजा, पौष्टिक भोजन कराया जाता है। बिना किसी भेदभाव 130 से अधिक तारा शक्ति केंद्र सिलाई सेंटर स्थापित हुए, 27 कॉलेजों में डिजिटल लाइब्रेरी,13 कॉलेजों में डिजिटल पैनल स्मार्ट क्लास रूम स्थापित करवाकर सभी जातियों, वर्गों के बच्चों को डिजिटल शिक्षा के अवसर दिलाया गया, 1000 से ज्यादा मेधावियों को उनकी जाति देखे बिना सम्मानित किया गया।

सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा बिना किसी भेदभाव 692 लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 13 करोड़ 60 लाख की सहायता भी उपलब्ध करवाई गई है। विधायक द्वारा लगातार रण बहादुर सिंह डिजिटल शिक्षा एवं युवा सशक्तिकरण केंद्र खुलवाकर युवाओं को डिजिटल स्किल की ट्रेनिंग भी दिलाई जा रही है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel