• Home
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulations
Monday, July 28, 2025
मानवाधिकार मीडिया
  • Login
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
No Result
View All Result
मानवाधिकार मीडिया
No Result
View All Result
Home उत्तर प्रदेश लखनऊ मंडल लखनऊ

कुम्भकारी कौशल को प्रोत्साहित कर रहे डॉ. राजेश्वर सिंह: 12 कुम्भकारों को उपलब्ध कराई इलेक्ट्रिक चाक मशीन

by सद्दीक खान
September 19, 2024
in लखनऊ
0
कुम्भकारी कौशल को प्रोत्साहित कर रहे डॉ. राजेश्वर सिंह: 12 कुम्भकारों को उपलब्ध कराई इलेक्ट्रिक चाक मशीन

-सरोजनीनगर विधायक ने की भाजपा सदस्यता अभियान की समीक्षा, प्रतिदिन 5 हजार सदस्य बनाए जाने का रखा लक्ष्य

-सुरक्षित भविष्य के लिए भाजपा की राष्ट्रप्रथम की विचारधारा और संगठन को अजेय, अभेद बनाने की जरुरत – डॉ. राजेश्वर सिंह

शकील अहमद

लखनऊ।  कुम्भकारी मानव सभ्यता के इतिहास के सबसे प्राचीन आविष्कारों में से प्रमुख है। कुम्भकारी शिल्पकला व इस कौशल को संरक्षित, प्रोत्साहित करने के उद्देश से आज सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने नटकुर में 12 कुम्भ्कारों को इलेक्ट्रिक चाक मशीन प्रदान की। इसके साथ ही डॉ. सिंह ने गोडवा, हुलासखेडा, भटगाँव पाण्डेय, हाजीपुर सहित 14 समीपवर्ती गावों के निवासियों की मांग पर सई नदी में संचालन हेतु एक नाव उपलब्ध कराई।

इस नाव के माध्यम से इन गांवों से हैरानी बीच की दूरी 9 किमी तक कम हो जाएगी। साथ ही नटकुर के पूर्व प्रधान पवन सिंह के आग्रह पर गाँव में 5 सोलर लाइट लगवाने, सड़क निर्माण करवाने तथा क्रिकेट किट उपलब्ध करवाने हेतु आश्वस्त किया। भाजपा सदस्यता अभियान (ग्रामीण) की समीक्षा कार्यक्रम में बोलते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा आज भारत के पडोसी देशों की स्थिति देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि राष्ट्र प्रथम की विचारधारा किसी भी देश के लिए कितना जरुरी है।

भाजपा की विचारधारा राष्ट्रप्रथम की है, इस लिए भाजपा को विश्व की सबसे मजबूत और अजेय पार्टी के रूप में स्थापित करना जरुरी है। डॉ. सिंह ने कार्यकर्ताओं पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा उनके सहयोग और समर्थन से सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र सदस्यता अभियान में जिले और प्रदेश में ही नहीं पूरे देश में अग्रणी रहेगा। इस दौरान विधायक ने बताया 25 सितम्बर को सरोजनीनगर विधान सभा क्षेत्र के सभी बूथों पर वृहद सदस्यता अभियान संचालित किया जाएगा।

इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। और ताराशक्ति निःशुल्क रसोई के माध्यम से उपस्थित लोगों को ताजा – पौष्टिक भोजन भी उपलब्ध करवाया गया। कार्यक्रम में राजेश सिंह चौहान, पूर्व प्रधान नटकुर पवन सिंह, ब्लॉक प्रमुख सुनील रावत, गोविंद शुक्ला, मंडल अध्यक्ष विवेक राजपूत, शिव बख्श सिंह, मोहित तिवारी, शिव कुमार सिंह ‘चच्चू’, लवकुश रावत, राहुल रावत, हरिकरन सिंह, अनुज प्रताप सिंह, उमाकांत पाल, शीला रावत, अर्चना गौतम, अरविंद सिंह, रूप नारायण गौतम, संजीव मिश्रा, राजन सिंह आदि मौजूद रहे।

वार्ड बैठक एवं सदस्यता अभियान (शहरी) समीक्षा कार्यक्रम में सहभागिता 

भावी पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य के लिए भाजपा की राष्ट्रप्रथम की विचारधारा को मजबूत करने, पार्टी का विस्तार और भाजपा नेतृत्व को सशक्त बनाने की सर्वाधिक आवश्यकता है। सनातन संस्कृति सुरक्षित रहेगी तभी राष्ट्र का अस्तित्व सुरक्षित रहेगा, सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए भी भाजपा को सशक्त बनाने की परम आवश्यकता है। भाजपा सदस्यता अभियान समीक्षा कार्यक्रम के दौरान ये विचार व्यक्त किये हैं सरोजनीनगर भाजपा डॉ. राजेश्वर सिंह ने।

इस दौरान महानगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला, मण्डल अध्यक्ष के. के. श्रीवास्तव, शिवशंकर विश्वकर्मा, मण्डल महामंत्री शिव प्रसाद मिश्रा, वार्ड अध्यक्ष राकेश तिवारी, पार्षद कौशलेन्द्र द्विवेदी, सौरभ सिंह ‘मोनू’, ब्रज मोहन शर्मा, राम नरेश रावत, के. एन. सिंह, हिमांशु अंबेडकर, पार्षद प्रतिनिधि कमलेश सिंह, विमल तिवारी, संजीव अवस्थी, लवकुश रावत, मनोज रावत, सरभजीत सिंह, शंकरी सिंह, राजेश सिंह, राकेश सिंह ‘बब्लू’, संजीव मिश्रा, हनुमान पाल, शेर अली, मण्डल सदस्यता प्रभारी सरिता शुक्ला, श्रीराम गुप्ता, सतगुरु प्रसाद, सभी सेक्टर संयोजक और बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।

उप्र पंचायतीराज ग्रामीण सफ़ाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों से की मुलाकात

वृहस्पतिवार को डॉ. राजेश्वर सिंह से उनके आशियाना आवास पर ‘उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफ़ाई कर्मचारी संघ’ के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट कर पंचायतीराज विभाग के अंतर्गत कार्यरत सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति व अन्य विभागीय मांगों से अवगत कराया। जिस पर डॉ. सिंह ने सफ़ाई कर्मचारी संघ पदाधिकारियों को उनकी मागों से मुख्यमंत्री को अवगत कराए जाने और यथासंभव समाधान दिलाए जाने हेतु आश्वस्त किया।

इस दौरान डॉ. सिंह ने एलएलबी की पढ़ाई कर रही मेधावी छात्रा आयुषी सिंह को लैपटॉप प्रदान कर सम्मानित किया और बेहसा, अमौसी निवासी नीलम की बेटी रिंकी को सिलाई – कढाई के उनके कौशल को व्यवसाय से जोड़ने में सहायता हेतु सिलाई मशीन उपलब्ध कराई।

इस दौरान उप्र पंचायतीराज ग्रामीण सफ़ाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष बसंतलाल, प्रदेश महामंत्री रामेन्द्र कुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार, प्रदेश संगठन मंत्री डी.डी. चौहान, प्रदेश संप्रेषक अयोध्या यादव, जिलाध्यक्ष रामकृष्ण, राघवेंद्र तिवारी, नरेंद्र भराला, रमेश भारती, रोशन लाल, प्रवीण भारती, लाल बहादुर सिंह, पवन वाल्मीकि एवं मनोज भारती मौजूद रहे।

दशलक्षण पर्व में की सहभागिता 

सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने वृहस्पतिवार को श्री 1008 महावीर भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर, आशियाना में आयोजित दशलक्षण पर्व में सहभागिता कर भगवान महावीर स्वामी की शिक्षाओं को आज के समय में सर्वाधिक प्रासंगिक बताया। डॉ. सिंह ने बताया की भगवान महावीर ने सपूर्ण विश्व की मानवता के लिए सीख दी कि हमें हर दृष्टिकोण को स्वीकार करना चाहिए, लोगों के अच्छे गुणों को आत्मसात करना चाहिए।

जैन समाज के बारे में बोलते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि जैन समाज ने अपनी इन्द्रियों पर विजय प्राप्त की है। जैन समाज सबसे शिक्षित समाज है, 94 प्रतिशत जैन साक्षर और 34 स्नातक है। इस दौरान डॉ. सिंह ने दिगंबर जैन मंदिर, आशियाना बीबी में सुविधाओं के प्रसार के लिए एक लाख की सहयोग राशि प्रदान करने की घोषणा की साथ ही जैन समाज द्वारा चौक में संचालित 75 वर्ष पुराने स्कूल को सरोजनीनगर में शिफ्ट करने के लिए आवश्यक भूमि दिलाने हेतु और जैन समाज की बेटियों को डिजिटल शिक्षा दिलाने के लिए डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित कराने हेतु आश्वस्त किया।

इस दौरान दिगंबर जैन सेवा समिति अध्यक्ष चंद्र प्रकाश जैन, मंत्री अजय जैन, सहमंत्री अंकित जैन, अविनाश जैन, बंटी जैन, संजीव जैन, कौशलेंद्र द्विवेदी, विमल तिवारी, कमलेश सिंह, के एन सिंह, अरविंद चौबे, शंकरी सिंह, अन्नू त्रिपाठी, करुणा शारस्वत व अन्य लोग मौजूद रहे।

Share

Related Posts

समर कैंप में बच्चों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
लखनऊ

समर कैंप में बच्चों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

June 5, 2025
शिक्षा, संस्कार और सृजन का संगम बना उच्च प्राथमिक विद्यालय माती का समर कैंप
लखनऊ

शिक्षा, संस्कार और सृजन का संगम बना उच्च प्राथमिक विद्यालय माती का समर कैंप

May 31, 2025
ट्रांसपोर्ट नगर में कुछ ट्रक मालिकों की सड़क ही पर्मानेंट पार्किंग
लखनऊ

ट्रांसपोर्ट नगर में कुछ ट्रक मालिकों की सड़क ही पर्मानेंट पार्किंग

May 27, 2025
अपने प्रिय लेखपाल के पुनः स्थानांतरित होकर आने पर ग्रामीण हुए गदगद
लखनऊ

अपने प्रिय लेखपाल के पुनः स्थानांतरित होकर आने पर ग्रामीण हुए गदगद

May 24, 2025
सचिवों की मांग जायज, सरकार को इस पर ध्यान देने की आवश्यकता :- सावित्री मनोज मंडावी
लखनऊ

कालीचरण पीजी कालेज में मनाई गयी स्व० लाल जी टंडन की जयंती

April 12, 2025
उत्तर प्रदेश जनहित व्यापार मंडल ने हरौनी रेलवे स्टेशन निर्माणधीन पुल का किया निरीक्षण
लखनऊ

उत्तर प्रदेश जनहित व्यापार मंडल ने हरौनी रेलवे स्टेशन निर्माणधीन पुल का किया निरीक्षण

April 9, 2025
Next Post
पंचतत्व में विलीन हुए खरहरा के महंत अश्वनी दास जी महाराज

पंचतत्व में विलीन हुए खरहरा के महंत अश्वनी दास जी महाराज

POPULAR NEWS

No Content Available

WEATHER UPDATES

मौसम

EDITOR'S PICK

सैकड़ों की संख्या में वृद्ध माताओं के साथ भोजन कर संघर्ष महिला संगठन ने मनाया मातृ दिवस

May 14, 2024

एनसीएल की दूधीचुआ परियोजना को मिली 20 क्यूबिक मीटर इलैक्ट्रिक रोप शॉवेल की सौगात

September 19, 2023

वैशाख की पूर्णिमा पर बांदकपुर में भक्तों का उमड़ा जनसैलाब

May 23, 2024
युवा इस देश की विकसित भारत का नव प्रभात लिखेंगे (अमित गुप्ता)– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

युवा इस देश की विकसित भारत का नव प्रभात लिखेंगे (अमित गुप्ता)– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

March 1, 2024

CRICKET LIVE SCORE

RASHIFAL UPDATES

Facebook Twitter Youtube Instagram

About Us

मानवाधिकार मीडिया

मानवाधिकार मीडिया एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार वेबसाइट है, जो आपके लिए ताजा और सटीक खबरें लाती है। हमारा उद्देश्य है समाज में जागरूकता फैलाना, मानवीय अधिकारों की रक्षा करना और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सत्य को उजागर करना। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और आपके विश्वास के लिए आभारी हैं। साथ मिलकर, हम एक बेहतर समाज के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।

kamranasadjournalist@gmail.com

Recent Posts

  • 0xb2399421
  • उपायुक्त ने धालभूमगढ़ प्रखंड के बाबईदा गांव में स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया निरीक्षण
  • 0xab4113fc
  • JAMSHEDPUR : तैलिक साहू महासभा ने बागबेड़ा नया बस्ती में बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटा राहत सामग्री

RSS मानवाधिकार मीडिया

  • 0xab4113fc

Follow us

Log In

Our Visitors

Visitors Today
5620
2486834
Total Visitors
440
Live visitors

© 2025 Manvadhikar Media

No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स

© 2025 Manvadhikar Media

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.