Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

बिजनेस अनप्लग्ड 2025 में डॉ. राजेश्वर सिंह का युवाओं को संदेश “सशक्त युवा, सशक्त भारत”

Published on: 08-08-2025
  • “एआई से लेकर हरित विकास तक – नई पीढ़ी को मिला दिशा-संकेत”
  • “युवा कर्णधारों से सीधा संवाद – सरोजनीनगर विधायक ने विद्यार्थियों में भरा आत्मविश्वास “
  • “युवाओं के हाथों में देश का उज्ज्वल भविष्य – बिजनेस अनप्लग्ड में डॉ. सिंह का विश्वासपूर्ण उद्बोधन”
  • “शिक्षा और तकनीक से बदल रहा सरोजनीनगर – टीएमएस में दिखी विकास की तस्वीर”

शकील अहमद

लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने द मिलेनियम स्कूल, साउथ सिटी, रायबरेली रोड, लखनऊ में शुक्रवार को आयोजित TMS मिलेनिया और बिजनेस अनप्लग्ड 2025 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. सिंह ने बिजनेस अनप्लग्ड प्रतियोगिता के विजेता दलों – नव दृष्टि (प्रथम पुरस्कार), बिल्डोरा (द्वितीय पुरस्कार), सिप-इन (तृतीय पुरस्कार) को नकद पुरस्कार प्रदान कर उनके उद्यमशीलता और नवाचार की सराहना की। साथ ही उन्होंने पाँच मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप भेंट कर डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरक पहल की।

युवाओं से संवाद करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा

“युवाओं का चेहरे की चमक देश के भविष्य का दर्पण होती है।” “आज आप सभी के चेहरों को देखकर मुझे पूरा विश्वास है कि भारत का भविष्य सुनहरा और उज्ज्वल है।” डॉ. सिंह ने वैश्विक परिप्रेक्ष्य में हो रहे युद्धों का उल्लेख करते हुए कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध में $300 बिलियन से अधिक की राशि खर्च हुई है, 1.5 लाख से अधिक लोग मारे गए हैं और 1 करोड़ से अधिक लोग विस्थापित हो चुके हैं। “ऐसे युद्ध दोबारा न हों – इसकी ज़िम्मेदारी आज की युवा पीढ़ी पर है।
आप न केवल भारत के, बल्कि विश्व के भी भविष्य के नेता हैं। आपको सुनिश्चित करना है कि शांति बनी रहे।”

भविष्य की चुनौतियों पर किया आगाह 

“आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बहुत तेज़ी से दुनिया बदल रही है।वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की रिपोर्ट के अनुसार 2030 तक 70% मौजूदा नौकरियाँ समाप्त हो सकती हैं। युवाओं को निरंतर स्किल अपग्रेड करते रहना होगा, यही सबसे बड़ा चैलेंज है।” डॉ. सिंह ने TMS और बिजनेस अनप्लग्ड जैसे मंचों की सराहना करते हुए कहा कि ये कार्यक्रम छात्रों में रचनात्मकता, नवाचार और कौशल को बढ़ावा देते हैं और यह पीढ़ी वास्तव में आशीर्वाद स्वरूप है।

भारत की यात्रा, भारत की युवा शक्ति

भारत के स्वतंत्रता संग्राम से लेकर विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने तक की यात्रा को रेखांकित करते हुए डॉ. सिंह ने कहा: “आज का युवा उस भारत का उत्तराधिकारी है जिसकी नींव त्याग और संघर्ष पर टिकी है। अब यह पीढ़ी देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की जिम्मेदारी उठाए।” उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य और पर्यावरण आज के युवाओं के लिए प्रमुख चुनौती हैं। “हर साल 60 लाख से अधिक भारतीय गैर-संक्रामक रोगों से मरते हैं।
टिकाऊ और हरित विकास ही समाधान है।”

सरोजनीनगर में युवाओं के लिए डिजिटल सशक्तिकरण

डॉ. सिंह ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में युवाओं के लिए किए जा रहे कार्यों को रेखांकित किया: 14 रण बहादुर सिंह डिजिटल सशक्तिकरण केंद्र स्थापित किए गए हैं जहाँ युवाओं को निःशुल्क डिजिटल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 32 डिजिटल लाइब्रेरी और 31 स्मार्ट पैनल स्कूलों में स्थापित कर शिक्षा को तकनीक से जोड़ा गया है।

तकनीकी भविष्य में जागरूकता और सतर्कता आवश्यक

“2050 तक मशीनें मनुष्यों से अधिक बुद्धिमान हो सकती हैं। युवाओं को तकनीक के उस्ताद बनना होगा, न कि उसका शिकार।” उन्होंने फेक न्यूज़, मिसइंफॉर्मेशन और डीपफेक के खतरों पर भी आगाह किया।

प्रेरणा के स्रोत: मस्क और कलाम की कहानियाँ

“सफलता के लिए बस पाँच चीजें चाहिए – इच्छाशक्ति, परिश्रम, दृष्टिकोण, सपने और ईश्वर की कृपा।” एलन मस्क – एक कंप्यूटर और बिना किसी सुविधा के दिन-रात कोडिंग करते हुए दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम – गरीब परिवार से उठकर, अख़बार बेचते हुए, स्ट्रीट लाइट के नीचे पढ़कर भारत के मिसाइल मैन बने।

इस अवसर पर शांतनु प्रकाश (चेयरमैन), डॉ. मंजुलिका गोस्वामी (प्रिंसिपल एवं निदेशक), प्रियंका भंडारी (हेडमिस्ट्रेस), अकांक्षा शर्मा (कोऑर्डिनेटर), सचिन दुबे (एडमिन मैनेजर), एवं भाजपा नेता शंकारी सिंह व तेजपाल सियाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel