Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

शराबी मांसाहारी सही निर्णय नहीं ले सकते- उमाकान्त जी महाराज

Published on: 18-10-2024

-अगर भारत में शराब-मांस-नशे को जड़ से नष्ट, आमूल-चूल परिवर्तन नहीं किया गया तो एक दिन ऐसा गियर फंसेगा की छुड़ाने से नहीं छूटेगा

शकील अहमद

लखनऊ। इस समय के पूरे समरथ सन्त वक़्त गुरु दुःखहर्ता, उज्जैन वाले बाबा उमाकान्त जी महाराज ने अधिकृत यूट्यूब चैनल जयगुरुदेवयूकेएम पर लाइव प्रसारित संदेश में बताया कि भारत जैसे धार्मिक देश में बच्चे और बच्चियों के चरित्र का गिरना, इनकी नशे की आदत से ये संकेत मिलता है कि देश का भविष्य अच्छा नहीं रहेगा।

यह जो शराब-मांस खा-पी कर फैसला करते हैं, चाहे जिस भी स्तर के हो, मैं नाम किसी का नहीं लेना चाहता, आलोचना का पाप हम नहीं लेना चाहते, वह सही निर्णय नहीं ले सकते हैं। शाकाहारी आदमी ही सही निर्णय लेगा। आज शरद पूर्णिमा 2024 के दिन मैं आपको बता करके जा रहा हूं कि अगर इन आदतों पर ध्यान नहीं दिया गया, छुड़ाने की कोशिश नहीं किया गया, जड़ से नष्ट, आमूल-चूल परिवर्तन नहीं किया गया तो एक दिन ऐसा गियर फंसेगा कि छुड़ाने से नहीं छूटेगा।

क्योंकि लोग जिस गियर में गाड़ी को ले जाना चाहते हैं, चाहे घर, समाज, देश की व्यवस्था हो, वह गियर फंस जाएगा, फिर जल्दी छूटेगा नहीं। पढ़े-लिखे लोग इस चीज पर ध्यान दो, आपको बता रहा हूं।

भारतीय संस्कृति को बचाने की जरूरत

हम जानते हैं कि आपके पास पावर (अधिकार) नहीं है। कुछ पावर वाले लोग भी बैठे हो, सुन भी रहे हो। आप लोग अपने-अपने स्तर से, इसमें जो हो सके, मदद करो। इस वक्त पर कब किसका बच्चा-बच्ची बिगड़ जाए, नशेबाज, चरित्रहीन हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। क्योंकि यह जाल बढ़ता चला जा रहा है। भारतीय संस्कृति को लोग खत्म करने में लगे हुए हैं और जो लोग बचाने में लगे हैं, उन्हीं के बच्चे, वही लोग इसमें इंवॉल्व हैं। तो सोचो इन बच्चों का क्या होगा।

नशे की आदत से बच्चों और युवाओं का चरित्र खतरे में

इसलिए आप अपने-अपने स्तर से शुरू करो। लड़का हो या लड़की हो, उसका ध्यान रखो, समझाओ, बताओ। न समझ में आता हो तो सतसंगों में, साप्ताहिक सतसंगों में, प्रचार-प्रसार में ले जाओ। जैसा साथ पड़ेगा, उसी हिसाब से उसमें परिवर्तन आएगा। संग का असर आता है।

बच्चों का पैदा करना कब सार्थक होगा

आज आप मेरे कहने से अगर चेत जाओ तो यह छोटे बच्चे नहीं बिगड़ेंगे। बड़े पेड़-पौधे को टेढ़ा होने के बाद सीधा करने में थोड़ा समय, युक्ति लगेगा। लेकिन जो पौधा आप अब लगाओ, वो टेढ़ा न होने पावे। छोटे बच्चे बिगड़ने न पावे। इनके ऊपर कोई असर न होने पावे। यह बिल्कुल चंदन जैसा अपने को महसूस कर ले। चंदन विष व्यापत नहीं, लपटे रहे भुजंग।

सांप लिपटे रहते हैं फिर भी चंदन अपनी शीतलता, खुशबू को नहीं छोड़ता है। ऐसे ही जब छोटे बच्चे ऐसा सोच लेंगे, ऐसे बन जाएंगे तो आपका बच्चों को पैदा करना सार्थक हो होगा। वह मां का कोख धन्य होगा जिसमें राम-कृष्ण, कबीर, गोस्वामी, पलटू, गुरु महाराज जैसे सन्त ने जन्म लिया, उस तरह का, आपका कोख धन्य हो जाएगा।

परमात्मा की पूरी शक्ति वाले जयगुरुदेव नाम का जाप करके मुसीबतों से बचा जा सकता है

इसके लिए करना क्या रहेगा? जैसे पहली फिर दूसरी फिर आगे की सीढ़ी पर पैर रखकर चढ़ कर छत पर कोई पहुँच पाता है ऐसे ही सबसे पहली सीढ़ी तो यही जयगुरुदेव नाम है जो इस समय का जीता जागता प्रभु का नाम है। जयगुरुदेव नाम में परमात्मा की पूरी शक्ति इस समय भरी हुई है। बहुतों की संकट में मदद हुई। सब लोग जयगुरुदेव नाम की ध्वनि बोला करो।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel