Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

दुबग्गा इंस्पेक्टर ने मकान पर करा दिया कब्जा, महिला ने दायर की हाईकोर्ट में याचिका

Published on: 25-09-2024

संवाददाता लखनऊ

लखनऊ। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में एक महिला ने याचिका दायर कर दुबग्गा थाने के इंस्पेक्टर अभिनव वर्मा और सिपाही राहुल पर मकान कब्जा कराने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक सिविल कोर्ट ने उसके पक्ष में आदेश किया था। इसके बाद भी इंस्पेक्टर और सिपाही ने विपक्षीगणों से साठगांठ करके बेगरिया स्थित उसके 1265 वर्ग फुट के अर्धनिर्मित मकान पर कब्जा करा दिया। न्यायालय ने एसीपी से जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।

मामले की अगली सुनवाई 15 अक्टूबर को होगी। मामले की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति संगीता चंद्रा व न्यायमूर्ति बृजराज सिंह की खंडपीठ ने पीड़िता शिवकांती की याचिका पर एसीपी को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा है। शिवकांती के मुताबिक कन्हैया माधोपुर वार्ड के मोहल्ला बेगारिया में उसका 1265 वर्ग फुट का अर्ध निर्मित मकान है। विपक्षी अमीना खातून, मोहम्मद इब्राहीम व मोहम्मद शुएब से उस मकान को लेकर उनका सिविल वाद चल रहा है।

यह भी दलील दी गई कि सम्बंधित सिविल कोर्ट ने याची के पक्ष में आदेश पारित करते हुए, विपक्षियों के विरुद्ध अंतरिम निषेधाज्ञा भी जारी की थी। आरोप है कि इसके बाद भी दुबग्गा थाने के इंस्पेक्टर अभिनव वर्मा व सिपाही राहुल यादव ने विपक्षियों से साठगांठ कर ली। दोनों ने मिलकर विपक्षियों का उक्त मकान पर कब्जा करा दिया। न्यायालय ने मामले को गम्भीर प्रकृति का पाते हुए, एसीपी से जांच कर व्यक्तिगत हलफनामा देने का आदेश दिया है।

दुबग्गा इंस्पेक्टर अभिनव वर्मा का कहना है कि मामला राजस्व से जुड़ा है। इस मामले में एसीएम ने रिपोर्ट मांगी थी। मैंने केवल एसीएम को रिपोर्ट दी थी। उन पर और सिपाही पर मकान कब्जाने का आरोप गलत है। शिवकांती के खिलाफ दुबग्गा थाने में मकान कब्जा करने का मुकदमा पहले से दर्ज है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel