Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

अधिकारियों की उदासीनता! एक ही मामले को लेकर फरियादी काट रहा समाधान दिवसों के चक्कर

Published on: 22-09-2024

45 शिकायतों में 2 का मौके पर निस्तारण 

महराजगंज, रायबरेली। महराजगंज तहसील का संपूर्ण समाधान दिवस नवागंत एसडीएम रश्मि लता की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। समाधान दिवस में प्राप्त हुई 45 शिकायतों में से महज 02 का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका। उसके अलावा शेष प्रकरणों में टीम गठित कर मौके पर त्वरित निस्तारण हेतु भेजा गया। शेष प्रार्थना पत्रों पर संबंधित विभाग के अधिकारीगण को निर्देश दिए गए।

ज्यादातर शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित प्राप्त हुईं, जिनके जल्द निस्तारण के लिए आश्वासन दिया गया है। आपको बता दें कि, महराजगंज तहसील में उप जिलाधिकारी रश्मि लता की अध्यक्षता में आयोजित तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जन सामान्य के द्वारा कुल 45 शिकायतें विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज कराई गई, जिसमें राजस्व विभाग के 19, पुलिस विभाग से 09, विकास से संबंधित 10, अन्य सात मामले आए, जिनमें दो शिकायतों का निराकरण विभागीय अधिकारियों द्वारा मौके पर किया गया।

तहसील दिवस में एक मामला ऐसा भी आया जो बार-बार तहसील दिवस में आता रहता है, किंतु आज तक हल्का लेखपाल की हीला-हवाली के चलते निस्तारित नहीं हो पाया है, और फरियादी बार-बार तहसील दिवस के चक्कर काट रहा है। मामला जोनिहा गांव के रहने वाले शिकायतकर्ता राम आधार का है।

गांव गाटा संख्या 116/0.003, 112/0.513 हेक्टयर जोकि राजस्व अभिलेखों में नवीन परती दर्ज है, जिसके 0.101 हेक्टेयर भूमि पर गांव के जगदीश पुत्र जग्गू ने कब्जा कर बाउंड्री वॉल बनाकर गेट लगा लिया है और अंदर खेती कर रहा है। मामले की कई बार शिकायत की गई। तत्कालीन एसडीम राजित राम गुप्ता ने हल्का लेखपाल को मौके पर जाकर निर्माण ढहाने के आदेश भी जारी किए थे, किंतु हल्का लेखपाल की हीला-हवाली के चलते अभी तक मामले में कोई कार्यवाही नहीं हो सकी है।

नवागंतुक एसडीएम रश्मि लता ने मामले का संज्ञान लेते हुए हल्का लेखपाल को कार्यवाही के आदेश दिए हैं। समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी रश्मि लता ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि, जनता की शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण को लेकर गंभीरता लाए। तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जिन विभागों से संबंधित जनता की शिकायतें दर्ज हुई हैं, सभी संबंधित अधिकारी गंभीरता के साथ तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें और मौके पर जाकर संबंधित शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित कराएं, ताकि संबंधित पोर्टल पर शिकायतों को आनलाइन किया जा सके।

उन्होंने यह भी कहा कि, शिकायतकर्ता को भी संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा निस्तारण के दौरान उपस्थित रखा जाए ताकि सभी शिकायतों का निराकरण गुणवत्ता परक रूप से सुनिश्चित किया जा सके। महराजगंज तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में सभी विभागों के अधिकारी/कर्मचारी एवं लेखपालगण मौजूद रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel