Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला जेल प्रशासन की बड़ी लापरवाही, जेल में बंद कैदी ने लगाई फांसी

Published on: 30-11-2024

-जिला जेल में वारिस नाम के क़ैदी ने लगाई फाँसी

-नीम के पेड़ से लटक कर लगाई फाँसी

-अस्पताल के पीछे बागवानी ग्राऊंड में शाम पांच बजे के बाद नीम के पेड़ से लटक कर लगाई फाँसी

अतुल जौहरी 

रायबरेली। दहेज हत्या के मामले में जेल में बंद विचाराधीन एक बन्दी ने गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खबर जैसे ही जेल प्रशासन को लगी अफरा तफरी मच गई। सदर थाना पुलिस व फोरेंसिक टीम जानकारी पाकर जेल पहुंची। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया।

जानकारी के मुताबिक 28 साल का वारिस रायनी पुत्र आरिफ रायनी निवासी गाँव कंचना थाना मोहनगंज जिला अमेठी दहेज हत्या के मामले में पिछले 5 साल से विचारधीन कैदी के रूप में रायबरेली जेल में बंद था। गुरुवार के दिन जेल में बने टेलीफोन बूथ से उसने अपने पिता से बातचीत की। जिसके बाद वह अस्पताल के पीछे बागवानी ग्राउंड में चला गया।

वहीं पर शाम करीब 5 बजे उसने अपने गमछे से नीम की डाली पर फंदा बनाया और लटक गया। जेल प्रशासन का कहना है कि जब शाम को बैरक के अंदर जाने के बाद कैदियों की गिनती की गई तो पता चला कि एक कैदी लापता है। उसे खोजा गया तो उसका शव नीम के पेड़ से लटका मिला। तुरन्त इसकी जानकारी स्थानीय थाने की पुलिस को दी गई और फोरेंसिक टीम भी मौके पर आ गई। शव के परीक्षण करके उसे पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

वहीं जांच करने मौके पर पहुंचे नायब तहसील दार सदर तेजस्वी त्रिपाठी ने बताया कि जेल में एक बन्दी की मौत हुई है। जोकि अमेठी जनपद के रहने वाला था। सीसीटीवी में देखा गया कि वारिस मरने से पहले जेल में जहाँ खेती होती है उधर चला गया। जिधर सीसीटीवी से दिखाई नही देता उधर उसने जाकर पेड़ से अपने गमछे से फंदा बनाकर फांसी लगा ली।

रात 10 बजे मजिस्ट्रेट जांच के लिये मैं जेल आया हूँ। जेल प्रशासन, स्थानीय पुलिस, फोरेंसिक द्वारा शव को नियमानुसार पेड़ से उतार कर पीएम के लिये भेजा गया है। यह कैदी दहेज हत्या के मामले में अंदर था। घटना से पहले उसने अपने घरवालों से फोन के माध्यम से बात की थी।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel