Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

पुरानी रंजिश: दबंगों ने एक व्यक्ति को जमकर पीटा, मुकदमा दर्ज

Published on: 18-10-2024

महराजगंज, रायबरेली। जमीनी विवाद व पुरानी रंजिश को लेकर बीती रात कोतवाली क्षेत्र के जमुरवा मजरे बसकटा गाँव में एक व्यक्ति को गाँव के ही 3 दबंग लोगों ने लाठी डंडों से जमकर मारा पीटा तथा जान से मारने की ऐलानिया धमकी देते हुए फरार हो गए मामले में कोतवाली पुलिस ने चोटहिल की तहरीर पर प्राथमिक चिकित्सा कराकर तीन लोगों के खिलाफ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

बताते चले कि कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में वादी जगन्नाथ पुत्र अहोरवा जमुरवा मजरे बसकटा थाना महराजगंज ने कहा है कि प्रतिपक्षी गया प्रसाद पुत्र बैजनाथ, मुकेश पुत्र रमेश,व रमेश पुत्र बैजनाथ उपरोक्त पते के मूल निवासी हैं जमीन को लेकर दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश चली आ रही है जिसको लेकर बीती रात्रि दोनों पक्षों में कहा सुनी हो गई इतने में ही दबंग प्रतिपक्षी ने लाठी से मार दिया जिससे मुझ प्रार्थी को गंभीर चोटें आई हैं।

प्रतिपक्षी सरहंग व दबंग किस्म के व्यक्ति हैं जो जान से मारने की धमकी आए दिन देते रहते हैं तथा प्रार्थी कमजोर व असहाय व्यक्ति है। मामले में कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव का कहना है कि बीती रात मारपीट की घटना संज्ञान में आई है चोटहिल का प्राथमिक उपचार कराकर दी गई तहरीर के आधार पर 3 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel