दुनिया में 2035 तक मुसलमानों की संख्या होगी सबसे ज्यादा, रिसर्च रिपोर्ट में बड़ा दावा
प्यू रिसर्च सेंटर की नई रिपोर्ट के अनुसार 2035 तक इस्लाम दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन सकता है और मुसलमानों की संख्या ईसाइयों से अधिक हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक 2020 से 2070 के बीच विश्व की आबादी में करीब 29 फीसदी वृद्धि का अनुमान है। इस्लाम के तेज विस्तार के पीछे मुस्लिम समुदाय में अन्य बड़े धार्मिक समूहों की तुलना में अधिक बच्चे होना एक प्रमुख वजह बताई गई है।