Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा अधिग्रहण करते समय किसानों ने किया हंगामा, बैठे धरने पर

Published on: 30-09-2024

-उपजिलाधिकारी व पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहे

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वार बाउंड्रीवॉल की जा रही थी उसी दौरान यहां के किसानों ने जोरदार हंगामा कर काम को बंद करवा दिया और वहीँ पर किसान धरना देकर बैठ गए। किसान नेताओं को जानकारी मिलते ही मौके पर धरना प्रदर्शन पर पहुंचे और हंगामा करने लगे।

राणा प्रदर्शन की सूचना मिलते ही उपजिलाअधिकारी सचिन वर्मा व पुलिस के आलाधिकारी एडीसीपी साउथ राजेश कुमार यादव, एसीपी कृष्णा नगर विनय कुमार द्विवेदी, एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा, सहित थाना प्रभारी सरोजिनी नगर अन्य अतिरिक्त फोर्स के साथ मौजूद रहे पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे किसानों को शांत कराया।

किसान नेताओं का कहना है कि ग्राम मोहम्मदपुर भक्ति खेडा व ग्राम रहीमाबाद, तहसील सरोजनी नगर लखनऊ उत्तर प्रदेश के मूल निवासी है। पूर्वजों कि पुश्तैनी सम्पति ग्राम मोहम्मदपुर भक्ति खेड़ा ग्राम रहीमाबाद तहसील सरोजनी नगर लखनऊ उत्तर प्रदेश में स्थित हैं और आज तक किसी भी सरकारी योजना के तहत उक्त ग्रामों की भूमि का न तो विधिपूर्वक अधिग्रहण किया गया है और न ही किसानों को और उनके पूर्वजों को किसी प्रकार का मुआवजा प्राप्त नहीं हुआ।

शुरुआत से किसान अपने जमीन पर खेती करते चले आ रहे और आज भी अपनी अपनी जमीनों पर खेती कर रहे हैं कच्ची फसल खड़ी हुई है इसके बावजूद वर्तमान में चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (अडानी ग्रुप) की ओर से ग्रामवासियों की भूमि पर बल पूर्वक एयरपोर्ट की बॉउंड़ी का निर्माण कराने का प्रयास किया जा रहा है।

उपजिलाधिकारी सचिन वर्मा ने बताया भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन के प्रतिनिधिमंडल से बात की उन्होंने कहा 15 अक्टूबर तक आप काम रोक दीजिए 16 अक्टूबर से आप काम करवाइए हम लोगों को कोई आपत्ति नहीं होगी और न ही हम 15 तारीख के बाद से यहां नहीं आएंगे।उपजिलाधिकारी सचिन वर्मा ने किसान नेताओं की शर्तों को मानकर धरना प्रदर्शन शांत कराया।

प्रतिनिधि मंडल के किसान नेता ठाकुर, शिवकुमार सिंह प्रदेश प्रवक्ता, के के सिंह मंडल अध्यक्ष, अजय तिवारी जिला महामंत्री, हंसराज यादव पूर्वांचल प्रभारी, धर्मेंद्र यादव युवा मंडल महासचिव, पवन सिंह युवा मंडल उपाध्यक्ष, मोहम्मद आरिफ युवा मंडल उपाध्यक्ष, कप्तान सिंहयुवा मंडल सचिव, रामप्रसाद यादव ब्लॉक अध्यक्ष, कांग्रेस नेता रूद्र दमन सिंह बबलू उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel