Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा स्वच्छता अभियान के अंतर्गत डस्टबिन वितरण का कार्यक्रम की गई आयोजित

Published on: 10-04-2025

स्वच्छता हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। यह केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एक संस्कार है : राजीव अकोटकर

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार रजक सोनभद्र

शक्तिनगर(सोनभद्र)। एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा भारत सरकार के “स्वच्छ भारत अभियान” के अंतर्गत “डोर टू डोर स्वच्छता अभियान” के तहत दिनांक 10 अप्रैल 2025 को सेक्टर सेकेंड सी पार्क, एनटीपीसी टाउनशिप में डस्टबिन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर टाउनशिप के स्वच्छता मित्रों को गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण के लिए हरे और नीले रंग के डस्टबिन वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य घर-घर स्वच्छता को बढ़ावा देना और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की दिशा में एक सकारात्मक कदम उठाना है। राजीव अकोटकर, परियोजना प्रमुख (एनटीपीसी सिंगरौली) ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि, “स्वच्छता हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। यह केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एक संस्कार है। हमें जागरूक होकर इसमें भाग लेना चाहिए ताकि हम एक स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकें।”

जोसेफ बास्टीयन, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) ने कहा, “हम सभी को स्वच्छता अभियान को केवल सरकारी योजना नहीं मानना चाहिए, बल्कि इसे अपनी दिनचर्या और आदतों का हिस्सा बनाने का अथक प्रयास करना चाहिए। तभी इसका वास्तविक प्रभाव हमारे समाज एवं वातावरण में दिखाई देगा।”इस अवसर पर रश्मि रंजन मोहंती, अपर महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएँ), सिद्धार्थ मण्डल, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन), डी. सी. गुप्ता, अपर महाप्रबंधक (सिविल अनुरक्षण विभाग), नरेश कुमार, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन), रजत गर्ग, उप महाप्रबंधक (टाउनशिप इलेक्ट्रिकल), डॉ. ओम प्रकाश, वरिष्ठ प्रबन्धक (मानव संसाधन), श्रीमती अंजना भारद्वाज, वरिष्ठ प्रबन्धक (रसायन एवं बिजनेस एक्सिलेन्स) एवं एनटीपीसी सिंगरौली के अन्य कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन एवं कार्यान्वयन नगर प्रशासन विभाग द्वारा किया जा रहा है तथा इसका उद्देश्य परियोजना में न केवल सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करना है, बल्कि समुदाय में स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी बढ़ाना है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel