ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने कहा है कि जब तक ईरान की मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक अमेरिका के साथ कोई बातचीत नहीं होगी। उन्होंने यह बात पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के तेहरान दौरे के दौरान कही। ईरानी पक्ष के अनुसार संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकर कलीबाफ ने भी कहा कि अमेरिका को होरमुज जलडमरूमध्य फिर खोलने के लिए ईरान की रखी सात शर्तों को पहले पूरा करना होगा, तभी तेहरान का भरोसा बहाल हो सकता है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराकची ने कहा कि सऊदी अरब और हूतियों की ओर से ईरान की मध्यस्थता पहल पर अभी कोई जवाब नहीं मिला है। उन्होंने किसी भी विदेशी हस्तक्षेप को मामले को और जटिल बनाने वाला बताया। क्षेत्र में जारी तनाव के बीच ईरान के इस रुख से कूटनीतिक गतिरोध और गहराने के संकेत मिल रहे हैं, जबकि कई देश मध्यस्थता की कोशिशों में जुटे हैं।
ईरान बोला, मांगें पूरी हुए बिना अमेरिका से बात नहीं

विज्ञापन | Advertisement
विज्ञापन | Advertisement

