Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद-मिलाद-उन-नबी का त्योहार

Published on: 17-09-2024

महराजगंज, रायबरेली। महराजगंज कस्बा समेत क्षेत्र भर में जश्न-ए-ईद मिलाद उन नबी का त्योहार सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर पैगम्बर हजरत मौहम्मद साहब की योमे पैदाइश और बफात पर बारावफात मनाई गई। मुस्लिम समाज ने कस्बा और क्षेत्र भर में इंसानियत और सोहार्दपूर्ण देश भक्ति जज्बा और मजहबी झंडा लेकर जूलूस निकाला।

जुलूस में बड़ी संख्या में बच्चे, बुजुर्ग सहित युवक साथ चल रहे थे। जुलूस कस्बे की छोटी मस्जिद से शुरू होकर अस्पताल रोड, चंद्रपुर चौराहा, घास मंडी चौराहा, होते हुए रंधवा रोड, और मुख्य मार्गों पर होते हुए पुलिस चौकी तिराहा सहित अन्य मार्गों से होता हुआ मस्जिद में ही संपन्न हुआ।

जुलूस के दौरान जगह-जगह जुलूस में चल रहे लोगों को दूध, हलवा, पुलाव और शरबत प्रसाद के रूप में वितरित किए गए। मुस्लिम समाज के लोग पताका, झंडियों के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हाथों में लेकर चल रहे थे। जुलूस के साथ घोड़े की सवारी देखी गई।

आपको बता दें कि, जुलूस के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने मोहम्मद साहब को याद करते हुए मजहबी झंडा लहराया। काजी ने तकरीर पेश की, जहां उन्होंने मोहम्मद साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। महराजगंज कस्बे में बारावफात के निकाले गए जुलूस में युवाओं में जज्बा और उत्साह देखने को मिला।

युवाओं ने मजहबी झंडा लेकर समूचे जुलूस में फहराया है। मजहबी नारे भी लगाए गए। जुलूस को सांप्रदायिक सौहार्द एवं गंगा जमुनी तहजीब के साथ मुस्लिम समाज की ओर से निकाला गया है। जुलूस में स्थानीय नेता, कस्बे के काजी सहित समाज के बड़ी संख्या में लोग चल रहे थे।

इसके अलावा क्षेत्र के मऊ, हलोल, चंदापुर, बावन बुजुर्ग बल्ला, खैरहना, हरदोई आदि स्थान पर भी मुस्लिम समाज एवं हिंदू समाज के लोगों ने मिलकर जश्न-ए-ईद मिलाद-उन-नबी का जुलूस निकाला।

रिपोर्ट@पवन कुमार 

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel