उत्तर प्रदेश में विधान परिषद चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने अपने समर्थक मतदाताओं को डराने-धमकाने का आरोप लगाया है। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन | Advertisement
सपा का आरोप है कि 72 जनपदों में उसके समर्थक मतदाताओं को मतदान से रोकने की कोशिश की जा रही है। ज्ञापन में कहा गया है कि मंत्रियों और भाजपा पदाधिकारियों के इशारे पर पुलिसकर्मी मतदाताओं को घर से न निकलने की हिदायत दे रहे हैं और फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी दी जा रही है। प्रयागराज के मऊआइमा और जंघई क्षेत्रों में मतदाताओं को धमकाने के दो मामलों का भी उल्लेख किया गया है।



