Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

ऊर्जा मंत्री ने मऊ में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का किया प्रचार-प्रसार

Published on: 04-12-2024

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा ने मंगलवार को मऊ जनपद में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने और आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय को इस योजना के महत्व और लाभों के बारे में जानकारी दी। उत्तर प्रदेश में इस योजना का प्रभावी क्रियान्वयन राज्य को स्वच्छ और हरित ऊर्जा की दिशा में अग्रसर करेगा।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने और हर घर तक स्वच्छ ऊर्जा पहुंचाने की दिशा में यह योजना एक बड़ा कदम है। सौर ऊर्जा न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक है, बल्कि यह आर्थिक रूप से भी आमजन के लिए फायदेमंद है। सरकार हर घर को सौर ऊर्जा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। लोगों को सरकार की ओर से रूफटॉप सोलर लगवाने के लिए सब्सिडी दी जा रही है, जिसका लाभ लेकर लोग अपने बिजली के बिलों को कम करके आर्थिक रूप से सक्षम बन सकते हैं।

इसके अतिरिक्त आसान किस्तों पर ऋण और बिजली बिलों में बचत के साथ-साथ अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में बेचकर आय अर्जित करने की सुविधा भी उपलब्ध है। ए0के0 शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 13 फरवरी, 2024 को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली घर का शुभारंभ किया था और पूरे देश में इसके तहत एक करोड़ घरों को सोलर रूफटॉप से जोड़ने का लक्ष्य है। प्रदेश में 25 लाख घरों में सौर ऊर्जा संयंत्र लगाये जाने हैं।

इस योजना का लाभ लेकर लोग 25 वर्षों तक बिजली के बिलों के भार से मुक्त हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि एक किलोवाट पर 45 हजार रूपये, 02 किलोवाट पर 90 हजार रूपये, 03 किलोवाट पर 01 लाख 08 हजार रूपये सरकार की ओर से सब्सिडी दी जा रही है। इसका लाभ लेने के लिए नेशनल पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

इस अवसर पर उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और स्वच्छ ऊर्जा के प्रति अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने सौर ऊर्जा को भविष्य की ऊर्जा बताते हुए इसे अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नेडा के अधिकारियों द्वारा योजना का प्रचार प्रसार किया जा रहा और सूर्य सखियों द्वारा गॉव-गॉव, घर-घर जाकर इसको लगाने का तरीका तथा इससे मिलने वाले लाभों के बारे में लोगों को समझा रही हैं।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने प्रतिभाग किया और सौर ऊर्जा के प्रति उत्साह दिखाया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel